फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lokayukt file will be resend to rajbhawan.

उत्तराखंड में लोकायुक्त के मुद्दे पर जवाब देने की तैयारी शुरू

Sat, 22 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Oct 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
lokayukt file will be resend to rajbhawan.
हरीश रावत - फोटो : file photo

तमाम आपत्तियों और सवालों के साथ वापस लौटी लोकायुक्त की फाइल को दोबारा राजभवन भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। फाइल में दर्ज आपत्तियों के निराकरण के संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच चर्चा हुई है। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही फाइल शासन से रवाना की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त के चयन की कार्रवाई आराम से होने पर विपक्ष को बेवजह परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जेसीएस रावत का नाम लोकायुक्त के लिए फाइनल करके राज्यपाल को फाइल भेजी गई थी। लेकिन, राजभवन ने तमाम आपत्तियों के साथ फाइल को वापस कर दिया। सूत्रों के मुताबिक राजभवन ने गाजियाबाद में हुए सात करोड़ के पीएफ घोटाले में जस्टिस रावत पर उठी उंगलियों से जुड़े सवाल किए हैं।
विज्ञापन


राजभवन ने पूछे ये सवाल
पूछा गया है कि कि क्या यह जांच समाप्त हो चुकी है और संबंधित व्यक्ति को क्लीन चिट मिली है या नहीं। यदि क्लीन चिट मिल चुकी है तो कब और किसने दी। इससे प्रमाण के साथ जवाब मांगे गए हैं। वहीं जस्टिस रावत की आम छवि के बारे में भी तमाम सवाल पूछे गए हैं। इधर एक बार फिर फाइल वापस होने से शासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में मुख्य सचिव ने राजभवन की आपत्तियों के संबंध में जानकारी ली और उनके निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक फाइल फिर से राजभवन को रवाना होगा। उधर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजभवन से कुछ क्वैरी लगकर फाइल वापस आई है। जल्द ही जवाब देकर फाइल भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed