{"_id":"6603ccb60f6f5586000b38e2","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-police-seized-cash-from-vehicle-at-checking-barrier-gauchar-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: गौचर में चैकिंग बैरियर पर पुलिस ने वाहन से पकड़ी नकदी, बढ़ाई गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: गौचर में चैकिंग बैरियर पर पुलिस ने वाहन से पकड़ी नकदी, बढ़ाई गई निगरानी
Wed, 27 Mar 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:22 PM IST
सार
पुलिस द्वारा इन दिनों वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। जांच टीम द्वारा रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही एक कार से एक लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों में अवैध सामग्री ले जाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी दौरान पुलिस द्वारा चैकिंग बैरियर पर एक वाहन से सवा लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। गौचर अंतर्जनपदीय बैरियर पर वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस महकमे द्वारा फ्लाइंग एवं स्टेटिक टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों, शराब, नकदी और प्रचार सामग्री को रोकने के लिए यहां आइटीबीपी कैंप के निकट बनाए गए बैरियर पर पुलिस जांच टीम द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। जांच टीम द्वारा रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही एक कार से एक लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Election 2024: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
विज्ञापन
चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं ने बताया कि कार मालिक आनंद सिंह रावत (उम्र 27 वर्ष) निवासी ग्राम जाख नारायणबगड़ से बरामद हुई इस धनराशि के बारे में पूछताछ पर उनके द्वारा संतोष जनक जबाब न मिलनें पर संदिग्ध धनराशि को कब्जे में लिया गया है और चुनाव आचार संहिता के नियमों को बताते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई है ।