{"_id":"66213e1ab10a3dd809027af6","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-cm-dhami-virtual-conversation-with-booth-chairperson-regarding-voting-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: सीएम धामी ने बूथ अध्यक्षों से किया वर्चुअल संवाद, कहा-किसी भी हाल में बूथ खाली न छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: सीएम धामी ने बूथ अध्यक्षों से किया वर्चुअल संवाद, कहा-किसी भी हाल में बूथ खाली न छोड़ें
Thu, 18 Apr 2024 09:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सभी बूथ अध्यक्षों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के पूरी ताकत झोंकने की अपील की।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार करने के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी पोलिंग बूथों पर तैनात पार्टी के एजेंटों और बूथ अध्यक्षों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बूथ प्रबंधन के संबंध में फीडबैक लिया और शुक्रवार को मतदान की अवधि के दौरान मतदेय स्थल को किसी भी सूरत में खाली नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी बूथ अध्यक्षों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के पूरी ताकत झोंकने की अपील की। कहा, अब सारा दारोमदार बूथ कमेटियों का है। अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए मतदेय स्थल तक पहुंचे, इसके लिए उन्हें विशेष रूप से जुटना है।
विज्ञापन
Elections 2024 Voting: उत्तराखंड में कल खुले रहेंगे अस्पताल-मेडिकल कॉलेज, स्कूलों और उद्योगों में रहेगी छुट्टी
विज्ञापन
कहा, लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है और यह प्रयास करना है कि वोटर दोपहर से पहले अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने मतदान के लिए सुगमता बनाने में पूरा सहयोग करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने भी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए।
कोठारी के मुताबिक, वर्चुअल संवाद के दौरान 3,000 से अधिक बूथ अध्यक्ष जुड़े। पार्टी ने प्रत्येक बूथ में दो पोलिंग एजेंटों की व्यवस्था की है। एक पोलिंग एजेंट किन्हीं कारणों यदि मतदेय स्थल छोड़ेगा तो उसकी जगह दूसरा एजेंट जिम्मेदारी संभालेगा।
भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
भाजपा ने मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई है। हेल्प डेस्क का नंबर 806234804 भी जारी किया है।