फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath visit in Uttarakhand

देवभूमि में इस दिन शंखनाद करने आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath visit in Uttarakhand
सीएम याेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहे त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को जोश भरने के लिए आ सकते है। 

विज्ञापन


नौ फरवरी को एमबी इंटर कालेज मैदान में प्रस्तावित सम्मेलन में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के 2,200 बूथों से बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलओ-2 समेत सीएम समेत भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


अगर अल्मोड़ा में सम्मेलन (अभी तारीख तय नहीं है) इससे पूर्व नहीं होता है, तो हल्द्वानी में होने वाले सम्मेलन के जरिए पार्टी एक तरह से कुमाऊं में लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सम्मेलन की तैयारी को लेकर कुमाऊं संभाग कार्यालय में संयोजक व महामंत्री गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का और संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

अल्मोड़ा में सम्मेलन प्रस्तावित

बैठक में सम्मेलन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के नामों पर और कार्यक्रम मांगने पर चर्चा हुई है। पूरी संभावना जताई जा रही है कि यूपी के मुख्यमंत्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार यूपी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की हरी झंडी भी मिल गई है।
 
प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा सीट के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। करीब 9500 लोगों के सम्मेलन में पहुंचने की संभावना है। ‘पार्टी बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के हिसाब से तैयारी कर रही है।

अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के मद्देनजर एक त्रिशक्ति सम्मेलन अल्मोड़ा में प्रस्तावित है। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम मिलने के हिसाब से सम्मेलन की तारीख तय की जाएगी। प्रदेश महामंत्री बिष्ट के अनुसार सम्मेलन के सिलसिले में जिला कार्यकारिणी नैनीताल की 28, पिथौरागढ़ 29, बागेश्वर और अल्मोड़ा 30 जनवरी की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed