{"_id":"5cadc6dabdec22142e74b64c","slug":"lok-sabha-elections-2019-special-trouble-area-marked-by-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पुलिस विभाग ने चिह्नित किए 45 स्पेशल ट्रबल एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पुलिस विभाग ने चिह्नित किए 45 स्पेशल ट्रबल एरिया
Wed, 10 Apr 2019 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 10 Apr 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
मतदान सुरक्षा में तैनात रहेंगे हजारों जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए जिले भर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित करने और उनकी सुरक्षा पुख्ता करने के साथ ही पहली बार 45 विशेष समस्या (स्पेशल ट्रबल) वाले इलाके चिह्नित किए हैं। इन इलाकों में पुलिस की स्पेशल टीम गश्त करके साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखेगी।
विज्ञापन
लोस चुनाव में पोलिंग के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में 1402 बूथ तैयार किए गए हैं। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा उक्त बूथों में से 266 बूथ को संवेदनशील और 154 बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील बूथों में से कुछ बूथों पर अधिक परेशानी की आशंका देखते हुए पुलिस ने स्पेशल ट्रबल एरिया भी चिह्नित किए हैं। उक्त स्थानों पर अन्य बूथों की तरह पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा आधा सेक्शन पैरामिलिट्री और पुलिस की एक स्पेशल टीम गश्त करेगी। गश्त के लिए टीम को वाहन के साथ ही वायरलैस सैट उपलब्ध कराया गया है साथ ही टीम सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अफसर के संपर्क में भी रहेगी जिससे कोई भी निर्देश मिलने पर स्पेशल टीम तत्काल कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
जिले भर में चिह्नित किए गए अतिसंवेदनशील बूथों में 45 बूथों को स्पेशल टर्बल एरिया के रुप में चिंहित कर स्पेशल टीम तैयार की गई है जो अपने- अपने क्षेत्र में लगातार गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। चुनाव नोडल अधिकारी/ एसपी क्राइम प्रमोद कुमार।
विज्ञापन
जिले में कहां कितने स्पेशल टर्बल एरिया
जसपुर 04
काशीपुर 05
बाजपुर 03
केलाखेड़ा 02
गदरपुर 05
ट्रांजिट कैंप 04
रुद्रपुर 06
पंतनगर 04
किच्छा 04
पुलभट्टा 02
सितारगंज 02
नानकमत्ता 02
खटीमा 02
--------------------
कुल 45