फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Rahul gandhi rally will held in haridwar now on 6th april

रुड़की में टली राहुल गांधी की रैली, अब 6 अप्रैल को हरिद्वार, श्रीनगर और अल्मोड़ा में होगी जनसभा

Wed, 03 Apr 2019 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Rahul gandhi rally will held in haridwar now on 6th april
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छह अप्रैल को पंतद्वीप पार्किंग में होने वाली रैली की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। एसपीजी और अन्य सुरक्षा बलों ने भी हरिद्वार में डेरा डाल दिया है। इनके दिशा निर्देश पर ही मंच और जनता को बैठने के लिए मैदान बनवाने के लिए काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी छह अप्रैल को ही अल्मोड़ा में भी ग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि राहुल गांधी एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन


इसके साथ ही राहुल गांधी 6 अप्रैल को ही श्रीनगर में भी जीआईएंडटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल दोपहर 11.30 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां लगभग वह डेढ़ घंटे जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पहले राहुल गांधी की पिरान कलियर में रैली करवाने की योजना था, लेकिन वहां मैदान में हाईटेंशन लाइन होने की वजह से परमिशन नहीं मिली। इसके बाद हरिद्वार में रैली करवाने का निर्णय लिया गया। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से अनुमति मिलते ही एसपीजी हरिद्वार पहुंच चुकी है।

बुधवार को एसपीजी की टीम के निर्देशन में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों और पुलिस अधिकारियों ने मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय पालीवाल ने बताया कि मैदान पर मंच जयराम आश्रम के पीछे उत्तर दिशा में बनेगा।

मंच का मुंह दक्षिण दिशा में होगा। मंच से जनता के बैठने के लिए मंच की दूरी 60 फीट होगी। इसके अलावा कई गलियारे बनाया जा रहे हैं। मंच बनाने का काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। 
 

भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क में जुटे कांग्रेसी 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसियों ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। रैली के दिन मंच पर प्रदेश की पांचों सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एसपी सिंह इंजीनियर ने बताया कि विधायक और विधानसभा चुनाव में विधायक के प्रत्याशी रहे सभी लोगों को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।  कांग्रेस के प्रत्याशी अंबरीष कुमार ने बताया कि राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed