फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 pm narendra modi rally in uttarakhand on 8th april

मिशन 2019: उत्तराखंड में आठ अप्रैल को पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित, यहां होगा कार्यक्रम

Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm narendra modi rally in uttarakhand on 8th april
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रविवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में भाजपा के गढ़वाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को उत्तराखंड की जनता ने जमकर सराहा है। 

विज्ञापन


गढ़वाल से प्रधानमंत्री का नाता किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को श्रीनगर में जनसभा करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां तेज कर ली गई हैं। शर्मा ने बताया कि गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी 22 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया को लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा की 14 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य चुनाव कार्यालय पौड़ी में खोला जाएगा। 

इस मौके पर गढ़वाल लोकसभा सीट के संयोजक मातबर सिंह रावत, सहसंयोजक चंडीप्रसाद भट्ट, उच्चशिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, यमकेश्वर ऋतु खंडूडी, रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी, बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष पौड़ी शैलेंद्र बिष्ट, रुद्रप्रयाग विजय कपरवाण, नीरज पांथरी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed