फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 pm narendra modi public meeting in Rudrapur bjp schedule

उत्तराखंड: 28 मार्च को रुद्रपुर में होगी पीएम मोदी की जनसभा, 24-26 को होंगी सात चुनावी जनसभाएं

Tue, 19 Mar 2019 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm narendra modi public meeting in Rudrapur bjp schedule
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के रुद्रपुर से करेंगे। वे रुद्रपुर में 28 मार्च को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रुद्रपुर में ही 14 फरवरी को प्रधानमंत्री की जनसभा खराब मौसम और पुलवामा आतंकी हमले के चलते नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री वहीं से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रदेश संगठन चुनाव के दौरान उनकी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दो-दो चुनावी सभाएं कराने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने 24 और 26 मार्च को देश भर में 500 जनसभाएं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस क्रम में उत्तराखंड में सात जनसभाएं होंगी, जिन्हें प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी अलग-अलग स्थानों पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संगठन की ओर से चुनावी सभाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन के मुताबिक लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को रुद्रपुर में होने वाली रैली की तैयारियां शुरू कर दी गी हैं।

सियासी दिग्गजों की यहां होंगी चुनावी सभा

नामांकन के दिन भी होंगी जनसभाएं
पार्टी ने तय किया है कि जिन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी अपने नामांकन करेंगे वहां नामांकन के दिन भी जनसभाएं होंगी। इनमें भी पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

23 मार्च को
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की की नैनीताल सीट के पोखलकांडा (भीमताल) बेताल घाट में
24 मार्च को
-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की सुबह 11.30 बजे ओखलाकांडा में
-श्याम जाजू व मुख्यमंत्री  की टनकपुर, गोचर और ज्वालापुर में
 -भगत सिंह कोश्यारी की 12 बजे सितारगंज के रामलीला मैदान में
26 मार्च को
-थावर चंद गहलोत की तीन बजे टिहरी सीट के करनपुर में 
- श्याम जाजू की चार बजे हरिद्वार सीट के धर्मपुर में
-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत  की अल्मोड़ा सीट के बेघाट (सल्ट) में
-मुख्यमंत्री की टिहरी सीट के पुरोला औरं सहसपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed