फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 For Supervisor duty 61 Government officers selected

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव में पर्यवेक्षक ड्यूटी के लिए 27 आईएएस समेत 61 अफसर चयनित 

Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 For Supervisor duty 61 Government officers selected
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राज्यों में बतौर पर्यवेक्षक तैनात किए 61 आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों की सूची प्रदेश को भेज दी है। अमूमन आईएएस और आईपीएस ही पर्यवेक्षक लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार पीसीएस अधिकारियों की सूची भी भेजी गई है।

विज्ञापन


आयोग ने दो चरणों में इनका ट्रेनिंग प्रोग्राम तय किया है। चुनाव आयोग ने इस बार उत्तराखंड में पर्यवेक्षक तैनात करने के लिए 27 आईएएस और 15 आईपीएस के साथ 19 पीसीएस अफसरों के नाम ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयनित किए हैं।

विज्ञापन

पहला ट्रेनिंग चरण 14 मार्च को होगा, जिसमें 16 आईएएस, 8 आईपीएस और 10 पीसीएस अफसर शामिल होंगे। दूसरा चरण 26 मार्च को 11 आईएएस, 7 आईपीएस और 9 पीसीएस ट्रेनिंग पर जाएंगे। चुनाव आयोग के सख्त हिदायत दी है कि जिन अफसरों के नाम सूची में शामिल हैं, उनको हर हाल में ट्रेनिंग प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा।

आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद तय किया जाएगा कि किस अफसर को किस राज्य में ड्यूटी देनी है। हालांकि जो अफसर फील्ड पोस्टिंग पर हैं, उनको आयोग राहत दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed