फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Flying team caught foreign currency from car in roorkee

रुड़की: फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कार से पकड़ी 4 लाख की विदेशी मुद्रा, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Apr 2019 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Flying team caught foreign currency from car in roorkee
विदेशी मुद्रा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने रुड़की में एक कार से करीब चार लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी है। इसमें डालर, पाउंड और यूरो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह करेंसी लंदन से लाई गई थी। उड़नदस्ते ने करेंसी को जब्त करने के बाद मुख्य कोषागार हरिद्वार में जमा करा दिया है।

विज्ञापन


साथ ही जिस व्यक्ति से विदेश मुद्रा पकड़ी गई है, उससे पूछताछ की जा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से चुनाव में अवैध धन के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के आदेश पर उड़नदस्ते में शामिल प्रभारी मजिस्ट्रेट नितिन सैनी, एएसआई विनोद सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक पूरण चंद, कांस्टेबल त्रिभुवन और होमगार्ड आमिर व शुभम रविवार की रात मलकपुर चुंगी के पास चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से करीब 20 हजार के भारतीय नोट और करीब पौने चार लाख के विदेशी नोट बरामद हुए।

बरामद नोटों में अमेरिकी मुद्रा डालर, यूके मुद्रा पाउंड और यूरोप में चलने वाली यूरो मुद्रा शामिल थी। प्रभारी मजिस्ट्रेट नितिन सैनी ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम शाहिल चावला निवासी ऋषिकेश बताया।

उसका कहना था कि वह एक्सपोर्ट का व्यापार करता है और लंदन से आ रहा है। शाहिल नोटों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। इसके बाद नकदी जब्त कर मुख्य कोषागार हरिद्वार में जमा करा दी गई है। अब पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed