फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 congress workers beaten rti activist in rahul gandhi rally dehradun

राहुल गांधी की रैली में आरटीआई कार्यकर्ता को सवाल पूछना पड़ा भारी, कांग्रेसियों ने कर दी मारपीट

Sat, 16 Mar 2019 06:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress workers beaten rti activist in rahul gandhi rally dehradun
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला

परिवर्तन रैली में संबोधन के दौरान राहुल गांधी से सवाल करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट कर दी। पुलिस उसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से उठाकर ले गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में नारेबाजी करने पर भी उसकी पिटाई हुई थी।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड में परिवर्तन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन चल रहा था। इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच उठे एक युवक ने राहुल से सवाल करने की कोशिश की। उसकी आवाज राहुल गांधी तक तो पहुंच नहीं पाई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे आडे़ हाथों लिया।

विज्ञापन

बिना कुछ समझे उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी उसे उठाकर वहां से ले गए। जांच में पता चला है कि आरटीआई कार्यकर्ता का नाम अजय रावत है। डालनवाला पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

बता दें कि पिछले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता ने काला कपड़ा लहराते हुए नारेबाजी की थी। उस समय भाजपाइयों ने उसके साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed