फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव के दौरान बाबा रामदेव ने देश के राजनेताओं पर दिया बयान, कहा' राम-रावण का संग्राम बंद नहीं हुआ'

Mon, 15 Apr 2019 08:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Apr 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 baba ramdev statement on indian politics
फाइल फोटो

चुनावी समर में अभी तक राजनीतिक टिप्पणियां करने से बचते रहे योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अभी राम और रावण का संग्राम बंद नहीं हुआ है, बल्कि आज के दौर में भी यह जारी है। देव और असुर संग्राम चल रहा है। इस संग्राम में देवत्व की विजय हो और असुरों को पराजित किया जा सके, इसके लिए एक बार फिर से हमें देश के नाम पर वोट देना पड़ेगा।

Lok sabha elections 2019 baba ramdev statement on indian politics

राम नवमी के मौके पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित अपने संन्यास दीक्षा समारोह के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने यह बात कही। राम और रावण के युद्ध से संबंधित उनकी टिप्पणी को लेकर राजनीतिक मायने भी निकाले जाते रहे। स्वामी रामदेव ने कहा कि जब हमारा चरित्र राम और सीता जैसा बनेगा, तभी देश में राम राज आएगा।

Lok sabha elections 2019 baba ramdev statement on indian politics

किसी भी दल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि चुनाव चल रहे हैं। हमें देश के नाम पर वोट करना है। हमारा देश किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों का है। हमारा मत हमारी अपनी ताकत है, इसलिए हमें उसका सदुपयोग करने का अधिकार है। ऐसे लोगों को चुनना चाहिए जो देश को सही दिशा में ले जा सकें, सही विकास कर सकें और वर्ष 2040-50 तक भारत को विश्व की आर्थिक, राजनीतिक महाशक्ति बना सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 baba ramdev statement on indian politics

उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए देश सर्वोपरि है। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाली सरकार ही बनेगी। रामनवमी और अपनी संन्यास दीक्षा समारोह के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस राम नवमी पर पतंजलि योगपीठ कुछ नया करने जा रहा है।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 baba ramdev statement on indian politics

हमने उच्चतम शिक्षा देकर बच्चों को विश्वस्तरीय नागरिक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो साल से लेकर सात साल तक के 50-60 बच्चों को पूरे देश में से चुना गया है। जिन्हें संस्कृत, अंग्रेजी, चाइनीज, फ्रैंच, स्पेनिश और जर्मनी आदि शिक्षाओं का ज्ञान दिया जाएगा। कम से कम पांच भाषाओं का ज्ञान देकर उन्हें विश्व नागरिक बनाया जाएगा। इन भाषाओं के साथ-साथ इन बच्चों को शास्त्रों का अभ्यास, जीवन के श्रेष्ठ व्रत और जीवन की श्रेष्ठ कुशलताओं को अभ्यास कराया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed