{"_id":"5caa22d2bdec221428363540","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-and-smriti-irani-rally-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: देवभूमि में गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति, अल्मोड़ा में होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: देवभूमि में गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति, अल्मोड़ा में होगी जनसभा
Sun, 07 Apr 2019 09:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह/स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार सोमवार को अल्मोड़ा आ रहे हैं। वे अल्मोड़ा लोअर मालरोड में एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में दोपहर एक बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी ने बताया कि सभा में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल भी भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि जनसभा में जिले के करीब दस हजार लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
सिमकनी मैदान में जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में भागीदारी की अपील की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, लोकसभा प्रभारी केदार जोशी, रमेश बहुगुणा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन