फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election voting

पहले बहन की अर्थी उठाई, फिर डाला वोट

Thu, 08 May 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 08 May 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election voting

पुरानी तहसील रुड़की निवासी ममलेश बंसल और बालेश बंसल की मंगलौर निवासी बहन का बुधवार सुबह निधन हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सब लोग मंगलौर आए।

उसके बाद लौटने पर ममलेश ने अपनी पत्नी प्रभा के साथ पड़ाव स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।

उन्होंने बताया कि उनके भाई बालेश भी पत्नी कनक बंसल के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके जज्बे के बारे में सुनकर लोग उनकी तारीफ करते रहे।

100 साल से अधिक उम्र के वोटर

lok sabha election voting

लक्ष्मीपुर निवासी 104 वर्षीय कलिराम वोट के लिए अपने बेटे के साथ स्कूटर में बैठकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के बूथ पर पहुंचे तो उनकी उत्सुकता देखने लायक थी। बताया कि राष्ट्र के निर्माण में एक-एक वोट कीमती है।

ताकि देश न पड़े बीमार
107 वर्षीय मनीतो देवी अपने पोते के साथ वोट डालने आई तो उनका हौसला देखने लायक था।

प्राइमरी स्कूल प्रथम सेलाकुई स्कूल में बूथ पर मनीतो ने कहा कि वोट इसलिए करती हूं ताकि देश बीमार न पड़े।

नहीं छोड़ूंगी मताधिकार
कनबुआ निवासी 105 वर्षीय चंद्रा देवी जब पोलिंग बूथ पर पहुंची तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। चंद्रा कहतीं हैं कि मतदान हमारा अधिकार है और अपने अधिकार मरते दम तक नहीं छोड़ूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोक समझाया, ऐसे दबाना बटन

lok sabha election voting

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मेंहूवाला माजरी मतदान केन्द्र पर सुबह छह बजे से कतार लगनी शुरू हो गई थी।

सड़क पर बनाए गए प्रत्याशियों के टेबल पर समर्थकों का जमावड़ा था। पुरुष हो या महिलाएं, सभी वोट डालने के लिए बेहद जागरूक दिखे।

समर्थक रास्ते में लोगों को ईवीएम का बटन दबाने की सीख देते नजर आए।

न पत्ता हिला, न वर्दी
देहरादून से जुड़ी पांचों विधानसभाओं में चुनाव शांतिपूर्ण खत्म हो गए। न पत्ता हिला और न वर्दी को मशक्कत करनी पड़ी।

दिन भर पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे ऊंघते रहे। समर वैली स्थल के बूथ पर इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी खर्राटे लेते नजर आए। अमर उजाला के कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed