फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election

नरेंद्र मोदी की पसंद पर निर्भर करेगा बहुत कुछ

Thu, 05 Sep 2013 07:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Sep 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election

राजधानी में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा में हलचल शुरू हो गई है। बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने से संबंधित बयान इस हलचल को और हवा दे रहा है।

विज्ञापन


कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंद पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस पर क्यों मेहरबान हुए भाजपा विधायक?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के हाल ही में आए कई बयानों ने पार्टी के भीतर गर्मी पैदा कर दी है। हाल ही के उनके लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के बयान से सरगर्मी बढ़ गई है। ज्यादातर दावेदार सक्रिय हो चले हैं।

पिछले दिनों खंडूड़ी के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चाओं ने दावेदारों की लिस्ट में बढ़ात्तरी कर दी थी। क्योंकि खंडूड़ी के चुनाव नहीं लड़ने की सूरत में पौड़ी संसदीय सीट पर दांव लगाने वाले नेताओं की कतार काफी लंबी है।


वैसे भी इस बार भाजपा सेंट्रल हाईकमान ने सभी दिग्गजों को चुनाव में उतारने का मन बना रखा है। इसलिए तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कम से कम दो को लोस चुनाव में उतारा जाना तय माना जा रहा है।

पढ़ें, पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा ज्यादा पैसा

पौड़ी संसदीय सीट से खंडूड़ी लड़े तो ठीक, वर्ना दावेदारी पर फसाद होने की उम्मीद रहेगी। क्योंकि फिर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत का दावा भी रहेगा। टिहरी से भी सीटिंग एमपी माला राज्य लक्ष्मी शाह की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार हुआ तो पार्टी के सामने मुश्किल पैदा हो सकती है।

हरिद्वार सीटों पर मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री मदन कौशिक की पूरी तैयारी है। उन्हें पिछले चुनाव में भी टिकट मिला था लेकिन बाद में बदल दिया गया। जिसका खामियाजा पार्टी को हार के रूप में भुगतना पड़ा। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर कोश्यारी को उताने जाने की चर्चा पिछले काफी दिन से है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed