फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Nominations Complete Now 55 candidates will Fight Election

Lok Sabha Election 2024: एक नामांकन हुआ वापस, अब उत्तराखंड के चुनावी महासंग्राम में दम दिखाएंगे 55 प्रत्याशी

Sat, 30 Mar 2024 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Mar 2024 09:12 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में  टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Nominations Complete Now 55 candidates will Fight Election
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नाम वापसी के बाद अब सत्ता संग्राम में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं।  

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: आपके शहर में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन, तो ऐसे करें शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई


बात दें कि इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 93 हजर 187 सर्विस मतदाता हैं। 18 से 19 साल के एक लाख 48 हजार 90 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। 85 से अधिक आयु वर्ग के 65 हजार 160 और 80 हजार 335 दिव्यांग मतदाता हैं।

एग्जिट और ओपिनियन पोल पर रोक

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से लेकर एक जून 2024 को 6:30 बजे शाम तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य में किस वर्ष के चुनाव में कितने प्रत्याशी लड़े

वर्ष-     कुल प्रत्याशी

2004-    54
2009-    76
2014-    74
2019-    52
2024-    55

किस लोकसभा में कौन उम्मीदवार

टिहरी लोकसभा सीट (11 प्रत्याशी)
1. जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)
2. माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)
3. नेमचंद (बसपा)
4. नवनीत सिंह गुसाईं (राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी)
5. बृजभूषण करनवाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
6. रामपाल सिंह (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7. प्रेमदत्त सेमवाल (निर्दलीय)
8. बॉबी पंवार (निर्दलीय)
9. विपिन कुमार अग्रवाल (निर्दलीय)
10. सरदार खान पप्पू (निर्दलीय)
11. सुदेश तोमर (निर्दलीय)

गढ़वाल लोकसभा सीट (13 प्रत्याशी)
1.अनिल बलूनी (भाजपा)
2.गणेश गोदियाल (कांग्रेस)
3.धीर सिंह (बसपा)
4.अर्जुन सिंह (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.आशुतोष नेगी (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.डॉ. मुकेश चंद्र पंत (सैनिक समाज पार्टी)
7.रेशमा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट)
8.विनोद कुमार शर्मा (उत्तराखंड समानता पार्टी)
9.श्यामलाल (बहुजन मुक्ति पार्टी)
10.सुरेशी देवी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
11.दीपेंद्र सिंह नेगी (निर्दलीय)
12.मुकेश प्रकाश (निर्दलीय)
13.सोनू कुमार (निर्दलीय)

अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सात प्रत्यााशी)
1.अजय टम्टा (भाजपा)
2.प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
3.नारायण राम (बसपा)
4.किरन आर्या (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)
5.ज्योति प्रकाश टम्टा (बहुजन मुक्ति पार्टी)
6.डॉ. प्रमोद कुमार (पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.अर्जुन प्रसाद (निर्दलीय)

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट (10 प्रत्याशी)
1.अजय भट्ट (भाजपा)
2.प्रकाश जोशी (कांग्रेस)
3.अख्तर अली (बसपा)
4.अखलेश कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.अमर सिंह सैनी (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
6.जीवन चंद्र उप्रेती (भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी)
7.शिब सिंह (उत्तराखंड क्रांति दल)
8.सुरेंद्र सिंह (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)
9.रमेश कुमार मैक्स (निर्दलीय)
10.हितेश पाठक (निर्दलीय)

हरिद्वार लोकसभा सीट (14 प्रत्याशी)
1.त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
2.वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)
3.जमील अहमद (बसपा)
4.बलबीर सिंह भंडारी (उत्तराखंड समानता पार्टी)
5.मोहन सिंह असवाल (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.ललित कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.सुरेश पाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
8.अकरम हुसैन (निर्दलीय)
9.अवनीश कुमार (निर्दलीय)
10.आशीष ध्यानी (निर्दलीय)
11.उमेश कुमार (निर्दलीय)
12.कर्ण सिंह सैनी (निर्दलीय)
13.पवन कश्यप (निर्दलीय)
14.विजय कुमार (निर्दलीय)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed