फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Ban on Mobile Phone for Voters during voting

Election 2024: मतदान करने जाएं तो मोबाइल घर छोड़ आएं, वोटिंग के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Thu, 18 Apr 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: अगर वोट डालने पर आपको वीवीपैट में मतदान पर्ची न दिखे या बीप की तेज आवाज सुनाई न दे तो पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Ban on Mobile Phone for Voters during voting
उत्तराखंड में मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जब आप अपना कीमती वोट डालने जाएं तो मोबाइल, कैमरा, ईयरफोन आदि उपकरणों को घर छोड़कर जाएं। मतदान केंद्र के भीतर इन्हें ले जाने पर पाबंदी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, अपने मतदान केंद्र की जानकारी वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल, वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से पता कर सकते हैं।

विज्ञापन


बताया, अगर आपका वोटर लिस्ट में नाम है, लेकिन आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप 12 अन्य दस्तावेज की मदद से भी वोट डाल सकते हैं। अगर वोट डालने पर आपको वीवीपैट में मतदान पर्ची न दिखे या बीप की तेज आवाज सुनाई न दे तो पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें। वीवीपैट के शीशे में पर्ची सात सेकेंड के लिए दिखाई देगी। मुद्रित पर्ची वीवीपैट में सुरक्षित रख ली जाती है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: वोटर आईडी नहीं तो न हों परेशान, इन 12 दस्तावेजों से भी दे सकते हैं वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डालें वोट

मतदान केंद्र में आईडी के साथ मतदान कक्ष तक पहुंचें। अगर लाइन लगी है तो उसमें खड़े हो जाएं। इसके बाद मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपके नाम और आपकी आईडी प्रूफ की जांच करता है। इसके बाद मतदान अधिकारी आपकी अंगुली के नाखून पर अमिट स्याही से निशान लगाता है, पर्ची देता है और आपके हस्ताक्षर लेता है। इसके बाद तृतीय मतदान अधिकारी बैलेट यूनिट को चालू करेगा। बैलेट यूनिट की रेडी लाइट जल उठेगी। इसके बाद आप अपना वोट डालने के लिए अपने प्रत्याशी के सामने का नीला बटन दबाएं फिर चुने गए प्रत्याशी के नाम के सामने की लाल बत्ती जल उठेगी। इसके साथ ही वीवीपैट मशीन में चुने गए प्रत्याशी की क्रम संख्या, नाम, प्रतीक चिह्न के उल्लेख वाली मतदान पर्ची मुद्रित व प्रदर्शित होगी। कंट्रोल यूनिट से आई बीप की तेज आवाज इस बात की पुष्टि करेगी कि आपका वोट सफलतापूर्वक डल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed