फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand 11,729 polling booths will be built in the state for voting

Uttarakhand: प्रदेश में मतदान के लिए बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान

Mon, 15 Apr 2024 03:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम एप को 51,373 लोगों ने डाउनलोड किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand 11,729 polling booths will be built in the state for voting
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मतदान के लिए 11,729 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। यह कहना है अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे का। उन्होंने यह बात यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, आवश्यक सेवाओं से जुड़े 247 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम एप को 51,373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप के माध्यम से 1,623 लोगों ने डोली के लिए अनुरोध किया है। 2,437 लोगों ने व्हील चेयर का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने 3,392 आवर्धक कांच की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई है। सभी जिलों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लाएंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक मुहैया रहेंगे, जो कई सहायता उपलब्ध कराएंगे। मतदान के दौरान हर बूथ पर ब्रेल आधारित बैलेट पेपर और निर्देशिका उपलब्ध कराई जा रही है। 13 हजार 480 ब्रेल आधारित बैलेट पेपर उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Karan Mahra Interview: सपने देख रही भाजपा.. बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- उत्तराखंड के मुद्दों पर बोलती बंद

कल तक कर सकते हैं मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अब तक 247 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल 2024 तक मतदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed