फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party will ask for Haridwar seat from India alliance

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन से हरिद्वार सीट मांगेगी सपा, जल्द अखिलेश यादव को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 16 Feb 2024 08:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Feb 2024 08:49 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party will ask for Haridwar seat from India alliance
समाजवादी पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेसनीत इंडिया गठबंधन से हरिद्वार लोकसभा सीट की मांग करेगी। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इस निर्णय के बारे में जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी निर्देश होगा, पालन किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन हरिद्वार लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी को टिकट दे। इस बाबत का आग्रह पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा, बाकी इंडिया गठबंधन का जो भी निर्णय होगा, पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा, भाजपा सरकार में किसान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, सभी लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री धामी का नया 'अवतार'...वीडियो में देखिए ये अनोखा अंदाज

कहा, एक धर्म के लोग को टारगेट बनाया जा रहा, जो देवभूमि उत्तराखंड के लिए खतरनाक है। सपा कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी सभाएं करके भाजपा की विभाजनकारी नीति को उजागर करेगी। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी देहरादून गुलफाम अली ने कहा, हल्द्वानी प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में न्यायिक जांच होनी चाहिए।


कहा, हल्द्वानी में सरकार बेकसूर अल्पसंख्यकों को जेल भेज रही है, जो सरासर गलत है। पार्टी दोषियों का समर्थन नहीं करती। जांच में जो दोषी हैं, उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कहा, भाजपा सरकार समुदाय विशेष को निशाना बना रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में सगीर मिर्जा, जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री आभा बड़थ्वाल, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरेती, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव, महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी नासिर मंसूरी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा बोरा, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed