फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar singh dhami unique style new avatar Before Lok Sabha elections video

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री धामी का नया 'अवतार'...वीडियो में देखिए ये अनोखा अंदाज

Fri, 16 Feb 2024 06:27 PM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए उत्तराखंड में सरकार और संगठन के मोर्चे पर अभियान तेज हो गए हैं। सरकार का मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखा है। इस दौरान वह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar singh dhami unique style new avatar Before Lok Sabha elections video
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सीएम धामी इन दिनों कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। सचिवालय और फाइलों से दूर सीएम धामी का ये अनोखा अंदाज हर किसी को भा रहा है। कहीं वह ग्रामीणों के बीच चक्की पीसते दिख रहे हैं तो कहीं सिल बट्टा पर चटनी पीसते। सीएम लोहाघाट में लोहा पीटते दिखे तो हरिद्वार में वह कुम्हार के चाक पर बर्तन बनाते भी दिखाई दिए। पिथौरागढ़ में वह स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने ऊन काती। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Uttarakhand CM Pushkar singh dhami unique style new avatar Before Lok Sabha elections video

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए उत्तराखंड में सरकार और संगठन के मोर्चे पर अभियान तेज हो गए हैं। सरकार का मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखा है। धामी पिछले दो महीनों से इस मोर्चे पर काफी सक्रिय हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनहित से जुड़े फैसलों को लेकर वे जनता के बीच में जा रहे हैं। राज्य के तकरीबन सभी जिलों का वह दौरा कर चुके हैं। अपने इन दौरों से उन्होंने सबका ध्यान इसलिए भी अपनी ओर खींचा क्योंकि हर जिले में उनके दौरे की थीम मातृशक्ति पर केंद्रित है। बीते दिनों ईजा-बैंणी महोत्सव, नंदा गौरा महोत्सव, मातृशक्ति महोत्सव और संग्ज्यू में धामी की धमक दिखी।

Uttarakhand CM Pushkar singh dhami unique style new avatar Before Lok Sabha elections video

उन्होंने पहाड़ की लोक परंपरा और संस्कृति के साथ राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी आह्वान किया।  इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी अलग-अलग रंगों में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके इस नए अवतार की सियासी हलकों में अब खूब चर्चाएं हो रही हैं। राजनीतिक जानकार इसे राज्य की आधी आबादी को साधने की कवायद के तौर पर देख रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed