फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 BSP candidate from Haridwar seat Bhavna Pandey leaves BSP will join BJP today

Lok Sabha Election 2024: हरिद्वार सीट से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी छोड़ी, अब मौलाना जमील को टिकट

Tue, 26 Mar 2024 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: भावना पांडे ने चार दिन पहले ही बसपा ज्वाइन की थी। बताया जा रहा है कि भावना पांडे अब भाजपा का दामन थामेंगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BSP candidate from Haridwar seat Bhavna Pandey leaves BSP will join BJP today
भावना पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। भावना पांडे बीती 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। उसी दिन उन्हें हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभ प्रत्याशी घोषित किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, बताया जा रहा है कि सोमवार को वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वह देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और सीएम धामी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौलाना जमील मैदान में

बसपा ने अब मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर से विधायक रहे मौलाना जमील अहमद कासमी को हरिद्वार का लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व में उम्मीदवार घोषित भावना पांडे के इस्तीफा देने से पार्टी को यह निर्णय लेना पड़ा।

बसपा प्रदेश कार्यालय शिवालिकनगर में प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने आनन-फानन कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और शीर्ष नेतृत्व से रायशुमारी के बाद नए उम्मीदवार की घोषणा की। शमसुद्दीन राइन ने कहा कि पार्टी में सभी को समान अवसर दिया जा रहा है। सर्व समाज को सम्मान और भागीदारी देना बसपा की प्राथमिकता है। उ

न्होंने कहा कि झबरेड़ा के पूर्व विधायक हरिदास और उनके बेटे पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल को अनुशासनहीनता और सदस्यता का हिसाब न देने पर पिछले साल ही निष्कासित कर दिया गया था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed