फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Bhavan will be filled with the fragrance of flowers, Vasantotsav from February 27

Dehradun News: फूलों की खुशबू से महकेगा लोक भवन, वसंतोत्सव 27 फरवरी से

Fri, 20 Feb 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Bhavan will be filled with the fragrance of flowers, Vasantotsav from February 27
- राज्यपाल ने कहा, फ्लोरल हीलिंग नेचर्स पाथ टू वेल बीइंग होगी थीम
विज्ञापन

- 27 फरवरी की दोपहर एक बजे से जनसामान्य के लिए खुल जाएगा वसंतोत्सव

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। लोक भवन फूलों की खुशबू से महकेगा। इस बार वसंतोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च के बीच होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने तीन दिवसीय वसंतोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शुक्रवार को लोक भवन में वसंतोत्सव-2026 का कर्टेन रेजर आयोजित किया गया। राज्यपाल ने बताया कि इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए भोजपत्र का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक और 28 फरवरी व एक मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक वसंतोत्सव जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुला रहेगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में आयोजित होने वाला वसंतोत्सव पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इस आयोजन के माध्यम से कारीगरों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिलता है। राज्य में पुष्प उत्पादन के बढ़ते क्षेत्रफल और अनुकूल जलवायु के कारण फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। कार्यक्रम में सचिव कृषि एसएन पाण्डेय, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, निदेशक उद्यान एसएल सेमवाल, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

वसंतोत्सव के बाद चेहरे के भाव भी देखेगा एप
इस बार वसंतोत्सव में आने वालों की गिनती एप के माध्यम से होगी। खास बात ये है कि वसंतोत्सव देखने के बाद उनके चेहरे के भाव (इमोशनल इम्प्रेशन) भी कैप्चर किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड तकनीकी विवि और आईटीडीए ने मिलकर एप विकसित किया है। वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 55 उप श्रेणी होंगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 165 पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद एक मार्च को विजेताओं को दिए जाएंगे।

---

पहली बार हाइड्रोपोनिक कल्टीवेशन तकनीकी की होगी प्रतियोगिता

वसंतोत्सव में कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट्स प्रबन्धन, लूज फ्लावर प्रबन्धन, पुष्प के अलावा पॉटेड प्लांट्स, बोन्साई, कैक्टस एवं सकुलेन्ट्स टेरारियम, हनी, हैंगिंग पॉटस, रंगोली एवं विद्यालयी (05 से 18 वर्ष आयु वर्ग), दिव्यांग एवं अन्य बच्चों हेतु पेंटिंग प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष प्रथम बार हाइड्रोपोनिक कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता में सोयल-लेस तकनीकी को भी शामिल किया गया है। दून विवि का अर्थशास्त्र विभाग पुष्प आर्थिकी पर पुस्तक प्रकाशित करेगा। तीन दिन के आयोजन में 30 से अधिक विभाग हिस्सा लेंगे।


---

तीन कृषकों को मिलेगा गवर्नर अवार्ड

इस वर्ष वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग : नेचर्स पाथ टू वेल बीइंग निर्धारित की गई है, जिसमें प्रकृति एवं पुष्पों के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक कल्याण को रेखांकित किया गया है। कृषि एवं कृषक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे तीन उत्कृष्ट कृषकों, तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों, स्टार्टअप्स के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे तीन अग्रणी युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed