फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown uttarakhand: Brother and sister arrives dehradun from delhi in medicine truck, lawsuit register

Lockdown: दवाई की गाड़ी में छिपकर दिल्ली से देहरादून पहुंचे भाई-बहन, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 May 2020 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 07:42 PM IST
सार

  • पुलिस ने पकड़ा, जांच के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया
  • चौकी प्रभारी ने धारा-188 और आपदा प्रबंधन एक्ट में केस

विज्ञापन
Lockdown uttarakhand: Brother and sister arrives dehradun from delhi in medicine truck, lawsuit register
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में दिल्ली से चोरी-छिपे राजधानी पहुंचे भाई-बहन को पुलिस ने पकड़कर जांच के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन दवा की गाड़ी में छिप कर दून पहुंचे थे। थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि भाई-बहन दिल्ली में लॉकडाउन में फंस गए थे। दवा की आपूर्ति में लगे एक वाहन का चालक इन्हें छिपाकर दून ले आया। दोनों को घर के बाहर छोड़ कर चालक मुरादाबाद चला गया है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाने की बाईपास चौकी प्रभारी आशीष रावत ने बताया कि चीता मोबाइल को गश्त के दौरान लोगों ने बताया कि नई बस्ती, मोथरोवाला में रहने वाले भाई-बहन दिल्ली से चोरी छिपे अपने घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह बात सही साबित हुई। पूछताछ करने पर भाई-बहन ने 28 अप्रैल की रात दिल्ली से घर आने की बात स्वीकारी। दोनों ने अपनी यात्रा और घर पर आने की सूचना किसी को नहीं दी। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में बिना सुरक्षा उपाय और प्रशासन को दिल्ली से घर आने की जानकारी न देने पर धारा-144 और धारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। ऐसे में चिकित्सा परीक्षण कराने को दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed