{"_id":"5ebc17588ebc3e9085018031","slug":"lockdown-uttarakhand-167-migrants-missing-from-shramik-express-train-during-arrives-haridwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 प्रवासी लापता, अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 प्रवासी लापता, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Wed, 13 May 2020 09:29 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 May 2020 09:29 PM IST
सार
- सूरत से जारी आंकड़े में 1340, हरिद्वार स्टेशन पर उतरे 1173 लोग
- खुद सामने नहीं आने पर सभी के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस में बैठे 167 प्रवासियों का पता नहीं चल पा रहा है। एक साथ इतने लोगों के लापता होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। जिला प्रशासन अब इन लोगों की खोजबीन में जुट गया है। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि यदि ये लोग खुद सामने नहीं आए तो चिह्नित कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार रात को सूरत से जो श्रमिक एक्सप्रेस यहां पहुंची थी, उसमें 1340 लोगों के सवार होने की बात बताई गई थी। बताया जाता है कि रात में जब एक-एक बोगी से लोगों को उतारकर उनकी गिनती की गई तो कुल 1173 लोग ही निकले। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और सूरत के अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए जोड़ा था सामान, आग लगने से जलकर राख हो गई गरीब पिता की सारी जमा-पूंजी
विज्ञापन
डीएम सी रविशंकर ने बताया कि ट्रेन रास्ते में कहीं रुकी है या इसकी गति धीमी होने के दौरान लोग उतरे हैं, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही सूरत के अधिकारियों से संपर्क कर सभी लोगों के नाम और पते मांगे जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग वहां से ट्रेन में सवार हुए। अगर यह सामने आया कि ये लोग रास्ते में ट्रेन से उतरे हैं और खुद सामने नहीं आए तो सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
क्या हुआ था नहीं चल पा रहा पता
- टपरी में ट्रेन रुकने की है चर्चा
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर सहारनपुर स्थित टिपरी में कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी थी। बताया जा रहा है कि यहां पर खानेपीने की व्यवस्था थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान कुछ लोग ट्रेन से उतरकर लापता हो गए। हालांकि, प्रशासन और रेलवे का कोई अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। - दो प्रवासियों को किया आइसोलेट
सूरत से श्रमिक एक्सप्रेस से आए हरिद्वार के दो प्रवासियों में कोरोना के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट कर जांच के लिए सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि बुधवार को प्रवासियों की स्क्रीनिंग जांच की गई। इस दौरान दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। मालूम हो कि पुणे से भी आए दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने पर उन्हें भी आइसोलेट किया गया था।