फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown Uttarakhand: 167 Migrants Missing from Shramik Express train during arrives Haridwar

Lockdown: सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 प्रवासी लापता, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 13 May 2020 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 May 2020 09:29 PM IST
सार

  • सूरत से जारी आंकड़े में 1340, हरिद्वार स्टेशन पर उतरे 1173 लोग
  • खुद सामने नहीं आने पर सभी के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा

विज्ञापन
Lockdown Uttarakhand: 167 Migrants Missing from Shramik Express train during arrives Haridwar
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात के सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस में बैठे 167 प्रवासियों का पता नहीं चल पा रहा है। एक साथ इतने लोगों के लापता होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। जिला प्रशासन अब इन लोगों की खोजबीन में जुट गया है। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि यदि ये लोग खुद सामने नहीं आए तो चिह्नित कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार रात को सूरत से जो श्रमिक एक्सप्रेस यहां पहुंची थी, उसमें 1340 लोगों के सवार होने की बात बताई गई थी। बताया जाता है कि रात में जब एक-एक बोगी से लोगों को उतारकर उनकी गिनती की गई तो कुल 1173 लोग ही निकले। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और सूरत के अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  बेटी की शादी के लिए जोड़ा था सामान, आग लगने से जलकर राख हो गई गरीब पिता की सारी जमा-पूंजी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि ट्रेन रास्ते में कहीं रुकी है या इसकी गति धीमी होने के दौरान लोग उतरे हैं, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही सूरत के अधिकारियों से संपर्क कर सभी लोगों के नाम और पते मांगे जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग वहां से ट्रेन में सवार हुए। अगर यह सामने आया कि ये लोग रास्ते में ट्रेन से उतरे हैं और खुद सामने नहीं आए तो सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

क्या हुआ था नहीं चल पा रहा पता

  • टपरी में ट्रेन रुकने की है चर्चा
    जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर सहारनपुर स्थित टिपरी में कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी थी। बताया जा रहा है कि यहां पर खानेपीने की व्यवस्था थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान कुछ लोग ट्रेन से उतरकर लापता हो गए। हालांकि, प्रशासन और रेलवे का कोई अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
  • दो प्रवासियों को किया आइसोलेट
    सूरत से श्रमिक एक्सप्रेस से आए हरिद्वार के दो प्रवासियों में कोरोना के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट कर जांच के लिए सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि बुधवार को प्रवासियों की स्क्रीनिंग जांच की गई। इस दौरान दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। मालूम हो कि पुणे से भी आए दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने पर उन्हें भी आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed