{"_id":"5e97d3618ebc3e774850d3f0","slug":"lockdown-in-uttarakhand-updates-in-hindi-dehradun-scientist-mask-will-save-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: कोरोना से बचाएगा दून की वैज्ञानिक भावना गोयल का विशेष मास्क","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
Uttarakhand Lockdown: कोरोना से बचाएगा दून की वैज्ञानिक भावना गोयल का विशेष मास्क
Thu, 16 Apr 2020 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:35 AM IST
सार
- यूजीसी में कार्यरत दून निवासी भावना गोयल ने तैयार किया मास्क का विशेष डिजाइन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में फैले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. भावना गोयल ने विशेष मास्क तैयार किया है। यह मास्क न केवल चेहरा बल्कि गर्दन, आंख, नाक, कान व बालों को भी कोरोना संक्रमण से बचाएगा। अब वह ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इस मास्क को तैयार करने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
वसंत विहार निवासी डॉ. भावना गोयल ने बताया कि वैसे तो पुलिस-प्रशासन सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहा है, लेकिन आज भी तमाम दूरस्थ इलाके ऐसे हैं, जहां छोटी-छोटी दुकानों पर अपेक्षाकृत कम डिस्टेंस में लोग खड़े होते हैं।
विज्ञापन
इस बीच अगर किसी को जरा भी छींक आ जाए या खांसी आ जाए तो कोरोना के फैलने का खतरा है। उन्होंने जो मास्क तैयार किया है, वह न केवल मुंह को ढकता है, बल्कि सिर के बाल से लेकर गर्दन तक को कवर करता है। इसे पहनने वालों पर कोरोना का खतरा निश्चित तौर पर कम हो जाएगा। अब वह गांव-गांव तक मास्क के इस डिजाइन को पंहुचाकर घरों में ही मास्क तैयार कराने की मुहिम में लग गई हैं।
विज्ञापन