फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand : Shops will open 7 to 10 in daly, students and old age people can order food by Phone

Uttarakhand lockdown: रोज सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें, फोन पर खाना मंगा सकेंगे अकेले रहने वाले बुजुर्ग और छात्र

Thu, 26 Mar 2020 12:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Mar 2020 12:06 PM IST
सार

  • राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए आदेश

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand : Shops will open 7 to 10 in daly, students and old age people can order food by Phone
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खोलने की ढील बरकरार रखी है। बुधवार को इस संबंध में सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर जारी आदेश के अनुसार पूर्व की भांति लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक चीजें खरीदी जा सकेंगी।

विज्ञापन

फोन पर खाना मंगा सकेंगे अकेले रहने वाले बुजुर्ग और छात्र

अकेले रहने वाले बुजुर्ग और छात्र फ़ोन पर खाना मांगा सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही मुहैया हो सकेगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी किए हैं। जबकि, शहर में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें वही सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने के लिए होटल द्रोण का अधिग्रहण किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि  जो बुजुर्ग खाना बनाने में अक्षम है वह जिला अभिहित अधिकारी गणेश खंडवा को फोन कर अपने  लिए खाना मंगा सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र जिनके जिनके पास खाना बनाने की सुविधा नहीं है वह भी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सानिया पंत को  फोन पर अपना खाना मंगा सकते हैं।   इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को फ़ोन कर भी खाना मंगाया जा सकता है।  जिन्हें पशुओं का चारा आदि चाहिए वह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस बी पांडे को फोन कर पशुओं का चारा आदि मंगा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि आई आर एस की  तर्ज पर कोविड-19 रिस्पॉन्स टीम का भी गठन किया गया है।  जिले में जो डॉ. वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे हैं उनके प्रवास के लिए होटल द्रोण का अधिग्रहण किया गया है होटल में वह सभी डॉ. रुक सकते हैं।  जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को निर्देशित किया गया है कि वह रोस्टर बार अपने कर्मचारियों को नियुक्त करें।

इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

जिला अभिहित अधिकारी- 94 12052143
अपर नगर आयुक्त नगर निगम- 941133 8683
पुलिस कंट्रोल रूम- 1352722100
 मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी- 9412108130

निर्बाध चलने वाली फैक्ट्रियों में सुरक्षा का इंतेजाम
आवश्यक वस्तु से संबंधित जिन फैक्ट्रियों का चलना अपरिहार्य है, उनके लिए डीएसपी लोकजीत सिंह को तैनात किया गया है कोई भी जिस किसी को सुरक्षा की आवश्यकता है या पास की जरूरत है वो इनके नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकता है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दे सकता है। 

डीएसपी लोकजीत सिंह - 9756188600, 75348260 66

वेबसाइट पर भी ली जा सकती है जानकारी
 जिस किसी व्यक्ति को घर पर खाना मंगाना है या फिर प्रशासन से किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी चाहिए वह जिला प्रशासन की वेबसाइट से भी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed