फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand: Ladenge Choro Se, 10 student made COVID-19 Tracking System Mobile App

#LadengeCoronaSe: दसवीं के छात्र ने तैयार की COVID-19 ट्रैकिंग की मोबाइल एप, सीएम ने की लांच

Fri, 27 Mar 2020 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Mar 2020 07:06 PM IST
सार

  • गूगल प्ले स्टोर से फ्री कर सकेंगे डाउनलोड
  • दिल्ली में फंसे प्रदेश के लोगों की वापसी को भी 50 लाख जारी

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: Ladenge Choro Se, 10 student made 	  COVID-19 Tracking System Mobile App
मोबाइल एप लांच करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक मोबाइल एप (उत्तराखंड कोविड19 ट्रेकिंग सिस्टम) लांच की है। यह एप एक दसवीं कक्षा के छात्र मास्टर सिद्धार्थ माधव ने तैयार की है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र ने उसका तकनीकी सहयोग दिया है।इसके माध्यम से लोग संक्रमण से पीड़ित या फिर किसी में लक्षण दिखें तो उसकी जानकारी दे सकेंगे।  
विज्ञापन


यह एप गूगल प्ले स्टोर से सीधे फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। यह सीधे स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी है। इस पर आम लोग जानकारी दे सकेंगे। सीएम ने कहा कि आपके आस पास अगर किसी भी व्यक्ति में बुखार, जुकाम, खांसी जैसे लक्षण मिले तो इस पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप का उपयोग कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की पहचान एवं बचाव के विशेषण के लिए भी किया जा सकेगा। साथ ही इससे रियल टाइन सिचुएशन का पता लग सकेगा जिससे त्वरित मदद दी जा सकेगी। 
 

दिल्ली में फंसे प्रदेश के लोगों की वापसी को 50 लाख जारी

त्रिवेंद्र सरकार ने दिल्ली में फंसे सैकड़ों उत्तराखंड वासियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को इसका जिम्मा सौंपा है।

मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि जारी करने का आदेश दिया है। दिल्ली में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग फंसे हैं, जिनमें से तीन सौ से अधिक को चिह्नित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने इन लोगों के ठहरने, खाने और घर वापसी के लिए सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश स्थानिक आयुक्त को दिए हैं।

सरकार पर लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधि दबाव बना रहे हैं कि उनके क्षेत्र के जो लोग राज्य से बाहर हैं, उन्हें सुरक्षित घर लाया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को राज्य से बाहर फंसे लोगों की घर वापसी को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि प्रत्येक व्यक्ति को घर लाया जाएगा।

घर लौटने पर होंगे क्वारंटीन
प्रदेश के बाहर से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होेम क्वारंटीन किया जाएगा। अगर किसी में कोरोना का लक्षण दिखाई दिया तो उसे सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed