{"_id":"5ed150cd8ebc3e9068719351","slug":"lockdown-in-uttarakhand-dehradun-traders-protest-against-extension-of-shops-opening-timing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: दुकानों का समय बढ़ाने के विरोध में उतरे व्यापारी, पुरानी व्यवस्था बहाल रखने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: दुकानों का समय बढ़ाने के विरोध में उतरे व्यापारी, पुरानी व्यवस्था बहाल रखने की उठाई मांग
Fri, 29 May 2020 11:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 May 2020 11:47 PM IST
सार
- दून उद्योग युवा व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून शहर के व्यापारी प्रदेश सरकार द्वारा दुकानें खोलने का समय बढ़ाने के फैसले के विरोध में उतर आए हैं। दून उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार को सुबह से देर शाम तक खोलने से कोविड-19 के खिलाफ जंग कमजोर होगी। साथ ही व्यापारियों को भी संक्रमण के साये में रहना पड़ेगा। वहीं दून उद्योग युवा व्यापार मंडल ने भी विरोध किया। उन्होंने मांग की कि पुरानी व्यवस्था को ही लागू किया जाए।
विज्ञापन
दून उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि दुकानों को सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने के सरकार के फैसले से व्यापारी तनाव में आ गए हैं। व्यापारी मुश्किल परिस्थितियों में कारोबार कर रहे हैं, फिर भी उनकी परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुबह सात से शाम चार बजे तक का समय लोगों के लिए पर्याप्त है। अधिक समय बढ़ाने से लोग शाम को बेवजह बाजार में निकलेंगे, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। इस फैसले को जनहित में वापस लिया जाए।
विज्ञापन
इन व्यापार संगठनों ने भी दिया विरोध को समर्थन
राजपुर रोड व्यापार समिति, व्यापारी एकता समिति पल्टन बाजार, सराफा मंडल देहरादून, जीएमएस रोड व्यापार मंडल, राजेंद्र नगर व्यापार संघ, पटेलनगर व्यापार मंडल, चकराता रोड, अखाड़ा बाजार व्यापार समिति, व्यापार मंडल दर्शनी गेट, पटेल मार्केट एसोसिएशन, गुरु राम राय दुकानदार समिति, देहरादून ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन, दून इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्र्क्टर एंड मर्चेंट एसोसिएशन, उत्तरांचल आईटी ट्रेडर्स एसोसिएशन, कांवली रोड व्यापार संघ, रामलीला बाजार व्यापार संघ, दुग्ध व्यापार समिति, केमिस्ट देहरादून एसोसिएशन बंजारावाला, व्यापार मंडल मोहब्बेवाला, टर्नर रोड, आशारोड़ी, दून लोहा व्यापार मंडल, व्यापार प्रकोष्ठ पटेल नगर, देहरादून युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन।