फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Dehradun Public Support PM Narendra modi Action For Coronavirus

Lockdown 3.0: पीएम मोदी को सुनने के लिए दूनवासी दिखे उत्सुक, कहा-अब राहत मिलने की उम्मीद

Tue, 12 May 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Dehradun Public Support PM Narendra modi Action For Coronavirus
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए मंगलवार की रात दूनवासी काफी उत्सुक दिखे। पूरे भाषण के दौरान वह टीवी से चिपके दिखाई दिए। रात आठ बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज और लॉकडाउन 4 के बारे में जानकारी दी तो लोगों में राहत की उम्मीद जगी। दूनवासियों को उम्मीद है कि लॉकडाउन 4 में सुरक्षा के साथ-साथ राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन


इन्होंने रखी अपनी राय

सरकार के इस फैसले से उद्योग जगत को फायदा मिलेगा। खेती बागवानी, एमएसएमई जैसे सेक्टर को राहत की उम्मीद है। इसका सीधा-सीधा असर अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा। लॉकडाउन के कारण रोजगार खोने वाले मजदूरों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- केके चक्रवर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक पैकेज से मिलेगी राहत
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण दिल को छू गया। उनके द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है, जो आत्मनिर्भर भारत के उनके विजन को पूरा करेगा। किसान, युवा, उद्योग आदि सभी को आर्थिक पैकेज से काफी राहत मिलेगी।
रेशम तलुजा

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक पैकेज देकर रुकी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने का प्रयास किया है। अगर वाकई लोग प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेक इन इंडिया को प्रमोट करें तो इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाने और मजबूती देने के लिए सरकार ने अच्छा कदम उठाया है।
- कमल गिरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, यह स्वागतयोग्य है। उम्मीद थी कि लॉकडाउन के चौथे चरण की जानकारी मिलेगी, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। हम कोरोना को मिलकर हराएंगे।
मीतू, गृहणी, मोहिनी रोड

भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पैकेज जरूरी था। इससे सामान्य वर्गीय व्यापारी को भी लाभ मिलना चाहिए। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पीएम मोदी जो भी कदम उठाएंगे, हम पूरा सहयोग करेंगे। 
संजय कुमार, व्यापारी, गांधी ग्राम

प्रधानमंत्री का बहुत ही शानदार कदम है। इससे अब तक अर्थव्यवस्था को जो झटका लगा था बहुत हद तक फायदा होगा। इस पैकेज ही भारत को बहुत आवश्यकता थी।
मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन

प्रधानमंत्री द्वारा 20लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिये जाने का प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड स्वागत करता है ।आशा करते हैं कि इससे देश की गिरती अर्थ व्यवस्था को संजीवनी मिलेगी। पहली बार किसी  प्रधानमंत्री ने छोटे व्यापारियों को समझा है।
नवीन वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed