{"_id":"5e8b41528ebc3e75e104d0ca","slug":"lockdown-in-uttarakhand-11-year-old-girl-gives-10000-rupees-from-her-gullak-for-poors-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: 11 साल की आलिया ने गुल्लक फोड़कर गरीबों की मदद के लिए दिए 10 हजार रुपये","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
#LadengeCoronaSe: 11 साल की आलिया ने गुल्लक फोड़कर गरीबों की मदद के लिए दिए 10 हजार रुपये
Mon, 06 Apr 2020 08:26 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:26 PM IST
सार
- मनीराम रोड निवासी कक्षा पांच की छात्रा है आलिया चावला
विज्ञापन
आलिया ने दिए गुल्लक से पैसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशव्यापी लॉकडाउन में जहां हर कोई दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चे भी संकट के इस दौर में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। तीर्थनगरी में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 साल की बिटिया ने अपनी गुल्लक को तोड़कर 10 हजार 141 रुपये सहयोग के रूप में कोवाली पुलिस को दे दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को मनीराम रोड निवासी आलोक चावला की पुत्री आलिया चावला (11) ने अपनी गुल्लक तोड़ी। गुल्लक से निकले 10,141 रुपये आलिया ने जरुरतमंदों को देने का मन बनाया। इसके लिए वह अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाल रितेश शाह को धनराशि सौंप दी। आलिया कक्षा पांचवीं की छात्रा है। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने बच्ची के साहस और सोच की सराहना की।
विज्ञापन