फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 : network problem will solve at asharodi check post dehradun

Lockdown 4.0 : देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट में अब नहीं होगी नेटवर्क की दिक्कत

Fri, 22 May 2020 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 May 2020 01:15 PM IST
सार

  • अमर उजाला ने पिछले सप्ताह उठाई थी समस्या, नेटवर्क न होने पर प्रवासियों को चेकपोस्ट पर ई-पास दिखाने में आ रही थी दिक्कत
  • स्पीड एयर इंटरनेट कंपनी ने उपलब्ध करवाई वाईफाई सुविधा

विज्ञापन
lockdown 4.0 : network problem will solve at asharodi check post dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आशारोड़ी चेकपोस्ट से आने वाले प्रवासियों और अन्य लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है। यहां अब लोगों को निशुल्क वाई-फाई सुविधा मिलेगी। एसपी सिटी ने एक कंपनी की मदद से यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। आशारोड़ी पर नेटवर्क की दिक्कत थी। जबकि यहां से बिना पास दिखाए किसी को देहरादून की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाता।

विज्ञापन


चेकपोस्ट पर ई-पास जांचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम को भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। नेटवर्क न होने पर प्रवासियों को करीब आठ-दस किलोमीटर वापस मोहंड पहुंचकर या ई-पास डाउनलोड करना पड़ता था या फिर उसका स्क्रीन शॉट लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इससे चेकपोस्ट पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्पीड एयर इंटरनेट कंपनी के अधिकारियों से बात की। इस पर कंपनी ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 24 घंटे निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकपोस्ट पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्पीड एयर के सीईओ राहुल कुमार ने बताया कि संकट की इस घड़ी में पुलिस और प्रशासन की वह हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed