फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 in uttarakhand: Passengers who travel by flight will Institutional quarantine for seven days Now

Lockdown 4.0: फ्लाइट से सफर करने वाले लोग अब 14 की बजाय सात दिन ही रहेंगे संस्थागत क्वारंटीन

Thu, 28 May 2020 12:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 12:24 AM IST
सार

  • अनिवार्य पेड क्वारंटीन के चलते यात्रियों ने हवाई सेवा से मुंह मोड़ा
  • 14 दिन का एडवांस लेने वाले होटलों को लौटना होगा सात दिन का पैसा

विज्ञापन
Lockdown 4.0 in uttarakhand: Passengers who travel by flight will Institutional quarantine for seven days Now
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश विदेश से फ्लाइट से आने वाले लोग अब सात दिन ही संस्थागत क्वारंटीन में रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फ्लाइट से सफर करने वालेे लोगों के लिए क्वारंटीन करने की नई गाइड लाइन जारी की है। इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिव को आदेशों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


देश में 25 मई से हवाई सेवाएं शुरू की हैं, लेकिन केंद्र ने फ्लाइट से देश विदेश से आने वालों के लिए 14 दिन का संस्थागत क्वारंटीन करने के निर्देश दिए थे। वहीं, 14 दिन की क्वारंटीन अवधि का होटल किराया भी संबंधित व्यक्ति को ही देना था। ऐसे में कई लोगों ने फ्लाइट के टिकट भी रद्द कर दिए थे। इसी देखते हुए केंद्र ने क्वारंटीन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर मुख्य सचिव को जारी निर्देश में कहा गया है कि फ्लाइट से आने वाले लोगों को सात दिन ही संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा। मेडिकल जांच के बाद सात दिन होम क्वारंटीन किया जाएगा। यदि होटल संचालकों ने संस्थागत क्वारंटीन के लिए 14 दिन का एडवांस लिया है तो उन्हें सात दिन पैसा वापस लौटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से खाली पहुंची फ्लाइट, पंतनगर से केवल एक यात्री हुआ सवार

बुधवार को एयर इंडिया फ्लाइट में देहरादून से पंतनगर एक भी यात्री नहीं आया। इसमें केवल पायलट, को पायलट एवं एयर होस्टेस को मिलाकर कुल पांच लोग सवार थे। वहीं देहरादून के लिए वापसी में केवल एक यात्री को लेकर विमान ने उड़ान भरी।

इधर, फ्लाइट की एयर होस्टेस पीपीई किट पहने नजर आईं। बताया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह किया गया है। सोमवार से शुरू हुई हवाई सेवा में यात्रियों को सात दिन के लिए उनके ही खर्च पर क्वारंटीन करने का प्रावधान किया गया है। इसके चलते यात्रियों ने हवाई सेवा से दूरी बना ली है।
 

बुधवार को पंतनगर आने वाली फ्लाइट में सात यात्रियों ने और देहरादून जाने वाली फ्लाइट में छह यात्रियों ने टिकट बुक कराई थी। लेकिन एक यात्री को छोड़कर अन्य यात्री पंतनगर नहीं पहुंचे। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि मौजूदा हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के अंतर्गत संचालित है।

जिसके तहत यात्रियों को देहरादून के लिए सिर्फ 600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस हवाई सेवा में बुक हुई सीटों पर ढाई हजार रुपये प्रति सीट राज्य सरकार को वहन करना है। लोगों को फ्लाइट से आवागमन में क्वारंटीन होने का डर सता रहा है। जिसके चलते यात्री फ्लाइट से आने-जाने में कतरा रहे है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट तीसरे दिन फ्लाइट से पहुंचे 97 यात्री

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीसरे दिन भी हवाई यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया की बुधवार को कुल 97 यात्री आए और 116 यात्री अलग-अलग फ्लाइटों में यहां से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

अधिकांश यात्रियों को होटल में क्वारंटीन किया गया है। कुछ असमर्थ हवाई यात्रियों को जिन्हें शारीरिक बीमारी अथवा अन्य तरह की दिक्कतें थीं, उन्हें और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।

अग्रिम आदेशों तक तहसील की टीमें हवाई यात्रियों को क्वारंटीन करने में जुटी रहेंगी। इस दौरान नायब तहसीलदार रूप सिंह, कोतवाल प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर रावत, तहसील के कर्मचारी सिद्धार्थ शर्मा, अजय पांडे, सुधीर मिश्रा आदि व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed