फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : home quarantine woman eat poison, died

Lockdown 4.0 in Uttarakhand : क्वारंटीन महिला ने गटका किटनाशक, दो दिन बाद हुई मौत

Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : home quarantine woman eat poison, died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

रविवार की रात घर में किटनाशक गटकने वाली होम क्वारंटीन महिला ने मंगलवार की रात मायके में दम तोड़ दिया। महिला को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय से रेफर किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मनिहारगोठ की हाल निवासी महिला (24) कुछ दिन पहले ही लखनऊ से लौटी थी। स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। गत रविवार की रात बबीता ने अचानक घर में किटनाशक गटक लिया था।
विज्ञापन


पता चलने उसके भाई उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। बताया गया कि रेफर करने के बाद मृतका के भाई उसे उपचार के लिए खटीमा ले गए, लेकिन वहां किसी भी निजी अस्पताल ने उपचार करने से मना कर दिया। जिस पर उसे वापस टनकपुर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार के बाद मायके वाले सोमवार सुबह उसे अपने घर खेतखेड़ा ले गए। बताया गया कि मंगलवार की रात अचानक बबीता की तबीयत बिगड़ी और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed