फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : haridwar nagar nigam faces financial crisis

Lockdown 4.0 : हरिद्वार नगर निगम का खाजना खाली, स्थिति सुधारने को सौ बड़े बकायादारों के पास जाएगा निगम

Wed, 20 May 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : haridwar nagar nigam faces financial crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के चलते नगर निगम आर्थिक संकट से जूझने लगा है। इस आर्थिक संकट को दूर करने के लिए नगर निगम सौ बड़े बकायादारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी ने लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक संकट की स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन


नगर निगम को बोर्ड फंड से प्रतिमाह खर्च की आवश्यकता होती है। जून में वेतन और पेंशन भुगतान की समस्या उत्पन्न होने जा रही है। उसको बोर्ड फंड से प्रतिमाह 220 संविदा कर्मचारियों के भुगतान के लिए 28 लाख रुपये, पेंशन भुगतान के लिए 12 लाख रुपये और लगभग 10 लाख रुपये अन्य खर्चों के लिए चाहिए होते हैं।
विज्ञापन



राजस्व वसूली नहीं होने से नगर निगम का खजाना खाली हो गया है। इस स्थिति की नगर आयुक्त ने कर एवं राजस्व अनुभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। संकट से उभरने के न्यूनतम 22 हजार से 4 लाख रुपये तक के सौ संपत्तिकर बकायादार की सूची बनाई गई है। नगर निगम अधिकारी इन सभी करदाताओं के पास जाकर संकट की घड़ी में नगर निगम का सहयोग करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में नगर निगम का रूटीन काम भी थमा रहा है। अब लॉकडाउन में शिथिलता प्रदान की गई है। नगर आयुक्त ने भवन एवं संपत्ति कर वसूली तथा बकाया की समीक्षा की। 100 बड़े बकायेदारों की सूची बनाई गई है। सहयोग मांगने के लिए नगर निगम उनके पास जाएगा। लॉकडाउन के चलते जो करदाता 31 मार्च तक अपना संपत्ति कर जमा नहीं कर पाए हैं उनके पास भी कर एवं राजस्व अनुभाग की टीम जाएगी और सहयोग की अपील करेंगे ताकि नगर निगम अपने नागरिक सेवाओं का संचालन बेहतर ढंग से कर सके।
- उत्तम सिंह नेगी सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed