फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 3.0: Special train reach Haridwar from Pune with 1206 migrants

Lockdown 3.0: पुणे से 1206 और सूरत से 1340 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस

Tue, 12 May 2020 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 11:22 PM IST
सार

  • कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को रेल से लाने की कोशिशें जारी
  • राजस्थान से 1200 प्रवासियों को बसों से उत्तराखंड लाया जाएगा

विज्ञापन
lockdown 3.0: Special train reach Haridwar from Pune with 1206 migrants
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे से श्रमिक एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे प्रदेश के 1206 प्रवासियों को बसों से उनके गृह जनपद भेज दिया गया। घर भेजने से पहले सभी लोगों की रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 काउंटर लगाए थे। विभिन्न विभागों के अधिकारी सुबह से व्यवस्था करने में जुटे रहे। वहीं, देर रात को गुजरात से आए प्रवासियों को अभी घर नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुणे से श्रमिक एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे यहां पहुंची। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सभी प्रवासियों को बिना सूचना के बोगी से न उतरने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने एक-एक बोगियों से प्रवासियों को उतारा और उतरते ही छंटनी करनी शुरू की। बोगी से निकालते हुए सबसे पहले सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन



इसके बाद जो जिस जनपद का था उसे वहीं के काउंटर पर स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया गया। स्टेशन के बाहर ही रोडवेज और निजी बसों की व्यवस्था की गई थी। सभी लोगों को उनके जनपद की बसों में बिठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस में आए सभी लोगों को बसों में बैठाकर उनके गंतव्यों के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि सभी 1206 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान सभी लोग स्वस्थ मिले। उन्होंने बताया कि अब संबंधित जिला प्रशासन को इन लोगों के क्वारंटीन करने की व्यवस्था करनी है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सभी प्रवासियों की 14 दिन तक स्क्रीनिंग और जांच जारी रहेगी। संकल्प प्रकाश संस्था के लोगों ने सभी प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था की थी।

उधर, मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे गुजरात के सूरत से भी एक श्रमिक एक्सप्रेस 1340 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची। स्टेशन पर रात को ही सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। दोपहर को तीन बजे पुणे से पहुंचे प्रवासियों को उनके घर के लिए रवाना करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी निपटे भी नहीं थे कि दूसरी एक्सप्रेस आने की तैयारी में जुट गए।

जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर डटे रहे। रात को ग्यारह बजे सूरत से प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा आठ सौ लोग हरिद्वार के थे।

इन सभी लोगों को घर भेज दिया गया और होम क्वारंटीन रहेंगे। देहरादून के 86 लोग थे, जिन्हें वहां भेज दिया। उन्होंने बताया कि बाकी 454 लोग दूसरे जनपदों के हैं। इन लोगों को प्रेमनगर आश्रम सहित अन्य आश्रमों में रुकवाया गया है। बुधवार सुबह इनका दोबारा स्वास्थ्य जांच करने के बाद बसों से भिजवाया जाएगा।
 

स्टेशन पर रही चाक चौबंद व्यवस्था

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर प्रवासियों को ट्रेन से उतारने और घर भेजने तक के लिए व्यवस्था चाक चौबंद थी। स्टेशन को गुब्बारे लगाकर सजाया गया। जगह-जगह सावधानी बरतने की सलाह देने वाले बोर्ड लगाए गए थे। 20 काउंटर पर 20 डॉक्टर तैनात थे। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए बड़ी संख्या में गोले बनाए। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, रेड क्रास समिति के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

पुणे से इन जनपदों से इतने आए प्रवासी
सबसे ज्यादा टिहरी के 308, पिथौरागढ़ के 194, पौड़ी के 153, नैनीताल के 203 अल्मोड़ा के 44, चमोली के 36, रुद्रप्रयाग 64, बागेश्वर के 81, हरिद्वार के 29, ऊधमसिंह नगर के 17, चंपावत के 51, देहरादून के 26 प्रवासी आए हैं।
 

प्रवासियों की संख्या का ब्योरा

193064 प्रवासियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।

34,409 रविवार तक दूसरे राज्यों से आए प्रवासी।

28,094 प्रवासियों को रविवार तक अन्य राज्यों में भेजा।

8687 रविवार को अन्य राज्यों में भेजे गए प्रवासी।

45,749 लोग एक जिले से दूसरे जिले में आए और गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed