फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : lady constable and youth arrange o negative blood for muslim boy

Lockdown 3.0 : पेश की इंसानियत की मिसाल, अस्पताल में भर्ती मुस्लिम किशोर को दिलवाया ओ-नेगेटिव ब्लड रक्त

Sat, 09 May 2020 06:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : lady constable and youth arrange o negative blood for muslim boy
- फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के बीच जहां अपने भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी और एक युवक ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। प्रजापति समाज के युवक ने किशोर को रक्तदान कर उसका जीवन बचाने में सहयोग किया है।

विज्ञापन


पौड़ी में तैनात कारगी निवासी पुलिसकर्मी प्रजापति मंजू बालियान ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर रक्तदान की अपील का मैसेज देखा था, जिसमें जानकारी दी गई कि जौलीग्रांट अस्पताल में 17 वर्षीय फैसल पुत्र रहमान भर्ती है। उसे पांच यूनिट ओ-नेगेटिव ब्लड की तुरंत जरूरत है।
विज्ञापन


चूंकि, इस ब्लड ग्रुप के बहुत कम ही लोग होते हैं। ऐसे में काफी प्रयास करने के बाद उन्हें सिर्फ दो यूनिट ही रक्त मिल पाया। इस पर मंजू ने ओ-नेगेटिव ब्लड ग्रुप दो व्यक्तियों को तलाशा और बृहस्पतिवार को अपने खर्चे पर ले जाकर रक्तदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके प्रयास से देहरादून के दीपनगर निवासी गौतम प्रजापति आगे आए और शुक्रवार सुबह 10 बजे ही मंजू के साथ रक्तदान करने जॉलीग्रांट हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां गौतम ने रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया। इस सहयोग पर फैसल के परिजनों ने मंजू और तीनों रक्तदातों का आभार जताया है।

वहीं समाजसेवी सुमित प्रजापति ने बताया कि ओ-नेगेटिव ब्लड ग्रुप दो और व्यक्तियों की तलाश की जा रही है ताकि उनसे रक्तदान कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed