फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : businessman protest on odd even plan in dehradun

Lockdown 3.0 : देहरादून में ऑड-ईवन योजना के विरोध में उतरे व्यापारी

Fri, 15 May 2020 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 May 2020 01:14 PM IST
सार

  • कहा - एक दिन दायें और एक दिन बायें की दुकानें खोलना संभव नहीं
  • पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी कार्य के लिए जिला प्रशासन की प्रस्तावित योजना है ऑड-ईवन 

विज्ञापन
Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : businessman protest on odd even plan in dehradun
मेयर सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घंटाघर से कोतवाली तक स्मार्ट सिटी के तहत कार्य के तहत पलटन बाजार में एक दिन बाएं और एक दिन दाएं की दुकानों खोलने का जिला प्रशासन के योजना का व्यापारियों ने विरोध किया है। इस संबंध में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन भेज कर पूर्व की भांति ही कार्य करने की मांग की है।

विज्ञापन



ज्ञापन में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से व्यापारियों के लिए जो भी योजना प्रस्तावित की जाती है, उसके क्रियान्वयन के लिए जिस भी व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया जाता है, उस संगठन को बाजारों और व्यापारियों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन



ऐसे संगठनों ने पूर्व में भी व्यापारियों का शोषण किया है। कहा कि चाहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हो या अतिक्रमण उन्होंने हमेशा व्यापारियों के खिलाफ राय दी है। संगठन के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से लगी बंदिशों के कारण व्यापारियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की ओर से उन्हें कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत कार्य करने के लिए प्रशासन की ओर से घंटाघर से सिटी कोतवाली तक के व्यापारियों के लिए ऑड-इवन की जो योजना
बनाई जा रही है वह किसी भी लिहाज से सही नहीं है। कहा कि पहले की एक तरफ के फुटपाथ तोड़ दिए गए हैं। जिनका मलबा दुकानों के आगे पड़ा हुआ है। जिससे वाहन अंदर नहीं जा पा रहे हैं।


इस प्रकार की योजना से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मेयर से पुरानी व्यवस्था से ही कार्य करने को कहा है। साथ ही कहा कि आगे भी व्यापारियों के

हितों को देखते हुए जो भी योजना बनाई जाए।


उसमें दून महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जरूर शामिल किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष पंकज मैसोन, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज डीडान, सहसचिव अनिल आनंद, राकेश किशोर गुप्ता आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed