Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना वायरस टेस्ट पर अब तक खर्च हुए सवा दो करोड़ रुपये
- एक मरीज के सैंपल की जांच में करीब 2500 रुपये लग रहे हैं
- मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा है आर्थिक बोझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सरकार के कोरोना खर्च का मीटर भी तेजी से घूम रहा है। राज्य सरकार प्रति व्यक्ति कोरना जांच पर करीब 2500 रुपये खर्च कर रही है। 11 मई तक प्रदेश की दो सरकारी लैब में 9299 सैंपल जांच के लिए पहुंच चुके हैं।
इस आधार पर कुल खर्च जोड़ा जाए तो यह रकम करीब सवा दो करोड़ के आसपास बनती है। इसके अलावा एक प्राइवेट लैब में 686 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। इनका खर्च अलग है। उत्तराखंड में कोरोना के अब तक 68 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
आंकड़ों से समझें कोरोना से जुड़े खास फैक्ट
- 9299 सैंपलों की कोरोना जांच प्रदेश की सरकारी लैब में हुई 11 मई तक
- 14183 पहुंची होम क्वारंटीन लोगों की संख्या उत्तराखंड में
- 2846 व्यक्ति फैसिलिटी क्वारंटीन पूरे प्रदेश में किए गए
- 01 नया इलाका कंटेनमेंट जोन ऊधमसिंह नगर में जुड़ा
- 95 फीसदी अनुमानित आंकड़ा कुल संक्रमित मरीजों में पुरुषों का
जिलों से भेजे गए कुल सैंपल
अल्मोड़ा 116 1
चमोली 33 0
देहरादून 4038 34
हरिद्वार 1492 8
नैनीताल 1203 10
पौड़ी 106 1
पिथौरागढ़ 28 0
रुद्रप्रयाग 41 0
टिहरी 41 0
यूएस नगर 1805 13
उत्तरकाशी 240 1
चंपावत 61 0
बागेश्वर 25 0
पूरे प्रदेश के जिलों से कोरोना मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीज भी लगातार ठीक हो रहे हैं। प्रति व्यक्ति कोरोना टेस्ट में करीब 2500 रुपये का खर्च आ रहा है।
-युगल किशोर पंत, अपर सचिव स्वास्थ्य