{"_id":"6524552ad6a983c9100c7435","slug":"local-villagers-have-once-again-stopped-the-asphalting-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-262843-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्रामीणों ने दूसरी बार रुकवाया राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्रामीणों ने दूसरी बार रुकवाया राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य
विज्ञापन
Iनिर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जताई आपत्ति
I
Iअधिकारियों से कार्य का निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच की मांगI
स्थानीय ग्रामीणों ने एक बार फिर त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग का डामरीकरण कार्य रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को खराब बताते हुए आपत्ति जताई है। कहा कि जब तब राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला के आला अधिकारी आकर निर्माण कार्य का निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच नहीं करते, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले जून महीने में भी ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य रुकवा दिया था।
सोमवार को ग्रामीण धारनाधार स्थित डामरीकरण साइट पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और कार्यदायी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीण आनंद सिंह, रामसिंह सुरेंद्र चौहान, सोनू राणा, मातबर सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य का ठेका गाजियाबाद की एक कंपनी को दिया गया है। आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी सड़क से धूल-मिट्टी को साफ किए बिना उस पर ठंडा डामर बिछा रहे हैं। इससे निर्माण के साथ-साथ सड़क उखड़ रही है। विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं रहता है। निर्माण कार्य की निगरानी न होने के चलते कंपनी मनमर्जी से कार्य कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है।
I
I
Iवर्जन
I
I
I
Iस्वयं उखाड़नी होगी पूरी सड़क, दोबारा होगा कार्य
I
I
I
I- राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से दी गई सूचना सही है। ठेकेदार ने निर्माण सामग्री न होने की बात कहते हुए 10 दिन से काम बंद किया हुआ था। उसे कहा गया था कि काम शुरू करने से पहले विभाग को सूचित करना होगा, लेकिन बिना किसी सूचना के उसने काम शुरू कर तीन चार गाड़ी निर्माण सामग्री बिछा दी। ठेकेदार को डामरीकरण को उखाड़कर नए सिरे से विभागीय जेई और एई के समक्ष दोबारा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।I