देहरादून रैली : शहीद एएसआई मोहनलाल रतूड़ी के घर पहुंचे राहुल गांधी, दी सांत्वना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले देहरादून में आयोजित परिवर्तन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इससे पहले उन्होंने परेड ग्राउंड में भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंड़ूडी को कांग्रेस की सदस्या दिलाई।
राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में राहुल गांधी, अनुग्रह नारायण सिंह, हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश सहित मंचासीन सभी कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया। इसके बाद राहुल गांधी ने मंचासीन नेताओं से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2019 की जंग इस बात की है कि देश का लोकतंत्र जीवित रहेगा या नहीं। ये जंग सच और झूठ के बीच है। प्रीतम सिंह ने किसानों की ऋण माफी नहीं देने, 13 किसानों की आत्महत्या, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने सेना से अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि हर फोर्स में उत्तराखंड के जवान दिखाई देते हैं और रोज सीमा की रक्षा करते हैं। कहा कि पुलवामा हमले की बात सुनते ही मैनें अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। लेकिन पीएम मोदी कॉर्बेट पार्क में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग करते रहे और वह देशभक्ति की बात करते हैं।
राहुल ने कहा कि अनिल अंबानी कागज का जहाज भी नहीं बना सकते। अंबानी में ऐसा क्या है कि नरेंद्र मोदी ने उसे दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस कॉनट्रेक्ट पकड़ा दिया। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपए का जहाज 1600 करोड़ रुपए में नरेंद्र मोदी ने खरीदा। कांट्रैक्ट मिलने से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने अपनी कंपनी खड़ी की और उसे राफेट प्रोजेक्ट दे दिया गया।
उन्होंने कहा कि पहले नारा था 'अच्छे दिन आएंगे' अब नया नारा है 'चौकीदार चोर है'। मुझे बहुत खुशी हुई कि मनीष खंडूड़ी यहां मौजूद हैं। उनके पिता ने पार्लियामेंट डिफेंस कमिटी में देश की रक्षा को लेकर एक प्रश्न पूछा तो उन्हें उस कमिटी की चेयरमैनशिप से नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा का मामला है। क्या उन्होंने कुछ गलत कहा। भाजपा में सच्चाई के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है।
राहुल ने कहा कि मैं एक बड़ी घोषणा कर रहा हूं। हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधरण टैक्स होगा। नरेंद्र मोदी की भयंकर गलती की माफी मैं आप लोगों से मांगता हूं। पुलवामा हमले के दिन हिंदुस्तान के छह एयरपोर्ट अडानी को दिए गए। माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ है।
अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित मंच से एलान किया कि साल 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। नरेंद्र मोदी ने हर खाते में 15 लाख रुपए आने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारी सरकार गरीबों को पैसा देगी।
कांग्रेस पार्टी गरीबों के खातों में पैसा जमा करवाएगी। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी ये सभी मोदी चोर हैं। एक मोदी ने दूसरे मोदी को पैसा दे दिया है। हम जमीन अधिग्रहण कानून लाए थे। मोदी ने इस कानून को तीन बार रद्द किया। इसके बाद पार्टी में शामिल में हुए नेताओं को राहुल गांधी ने धन्यवाद कहा और अपना संबोधन समाप्त किया। अब राहुल गांधी शहीदों के परिजनों से मिलने गए।
रैली स्थल से रवाना होकर राहुल गांधी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। वहां वह उनके पिता से मिले और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। जहां वह करीब 15 मिनट रहे। इसके बाद वह शहीद एएसआई मोहन लाल रतूड़ी और शहीद विभूति ढ़ौंढियाल के घर गए और सांत्वना दी।