{"_id":"2b570d1a51145af6fa8a719e31abdebf","slug":"live-update-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामें और दुर्घटनाओं के नाम रहा गुरुवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामें और दुर्घटनाओं के नाम रहा गुरुवार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार का दिन पूरी तरह हंगामों और दुर्घटनाओं के नाम रहा। जानिए एक क्लिक पर दिन भर की हलचल।
विज्ञापन
स्टूडेंट यूनियन समारोह में हंगामा
देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन समारोह के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई में लड़ाई हो गई है। कॉलेज में मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
ज्ञात हो कि एबीवीपी ने पहले ही स्टूडेंट यूनियन के समारोह का विरोध करने का ऐलान किया था।
हादसों में गई तीन लोगों की जान
गुरुवार को राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में दो हादसे हुए। इन हादसों में दंपत्ति के साथ एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ एक व्यक्ति ने सुसाइड किया। बताया गया कि इस व्यक्ति को बुधवार को नौकरी से निकाल दिया गया था।
नई टिहरी में सड़क दुर्घटना
नई टिहरी में गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर ट्रक और जायलो वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लंबगांव के ये सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे।
विज्ञापन
जयाप्रदा आज मसूरी में
प्रसिद्घ अभिनेत्री जयाप्रदा गुरुवार को पहाडों की रानी मसूरी में होंगी। वह यहां फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आ रही हैं।
कार्यबहिष्कार
स्वास्थ्य चतुर्थ कर्मचारी गुरुवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी यह कार्यबहिष्कार करेंगे।
डीजीपी पीएचक्यू में लेंगे मीटिंग
कई दिनों की छुट्टी के बाद देहरादून लौटे डीजीपी बीएस सिद्घू पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।
धर्म-कर्म
राजधानी देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव स्थित मां संतोषी माता देवी मंदिर का 70वां स्थापना दिवस के मौके पर दोपहर 12 बजे भंडारा आयोजित होगा।
हरिद्वार
हरिद्वार के प्रमुख तटों पर मौनी अमावस्या स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ा। इसके साथ ही अन्य घाटों पर भी भक्तों ने भारी संख्या में स्नान जारी है।