फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live news of 10 february

एक नजर में पढ़ें उत्तराखंड की ताजा खबरें

Mon, 10 Feb 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
live news of 10 february

घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।

विज्ञापन


वकीलों ने लगाया जाम
हरिद्वार के रोशनाबाद में वकीलों ने लगाया जाम दिया है। वह एसएसपी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों और वकीलों के बीच मारपीट हुई थी, जिससे वकीलों में रोष है।

मिशन एडमिशन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा एक में सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सभी केंद्रीय विद्यालयों में स्कूल टाइम में दाखिला आवेदन पत्र उपलब्ध रहेंगे। केवि की करीब 1080 सीटों के लिए केंद्रीय विद्यालयों में पंजीकरण फार्म 10 मार्च तक मिलेंगे।
विज्ञापन


घर के बाहर मिली लाश
खानपुर के खेड़ी कला गांव में एक युवक की लाश मिलने की खबर है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम बृजेश (40) है। सोमवार की सुबह युवक की लाश घर के बाहर पड़ी थी। बताया गया कि उक्त युवक शादी में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


CM करेंगे परियोजना का शिलान्यास
विकासनगर में मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को व्यासी जल विद्युत परियोजना (120) मेगावाट के बांध निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए भूमि पूजन करेंगे।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

इसके साथ वह लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मेगावाट) का शिलान्यास भी करेंगे। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'


मुख्यमंत्री सुबह करीब 12 बजे हेलीकाप्टर से जूडो पहुंचेंगे। यहां वे इन योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।

गुलाम नबी आजाद करेंगे एम्स का उद्घाटन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद सोमवार को ऋषिकेश स्थित एम्स का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन के आला अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और एम्स प्रशासन से इस बाबत बैठक कर रूपरेखा तैयार कर ली है।

पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'

इससे पहले उद्घाटन समारोह में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आने की भी चर्चा थी, मगर अंतिम समय में उनका दौरा रद हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।

फिर छाए बादल, ठंड बढ़ी
राजधानी देहरादून के साथ ही कर्णप्रयाग में सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं। रविवार रात को पाला गिरने से यहां ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग में बादल छाए हैं।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

नई टिहरी में भी मौसम ने फिर बदली। सुबह से बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आग से खाक हुई दुकान
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित गोयल स्वीट्स में रविवार देर रात आग लगने से पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed