{"_id":"8f52f178793a2dc1f2f69875fabec9c0","slug":"litigation-in-haridwar-court-against-bsp-condidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण पर बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण पर बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 09 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी भगवान सिंह चौहान रामदेव के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर फंस गए है।
विज्ञापन
उन पर एक अधिवक्ता ने हरिद्वार कोर्ट में याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज करने की अपील दायर की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने 13 मई तक थाना कनखल से आख्या तलब की है।
बसपा प्रत्याशी ने चार मई को चुनावी सभा के दौरान रामदेव के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था।
हरिद्वार के अधिवक्ता ने डाली याचिका
हरिद्वार कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अरुण कुमार भदौरिया निवासी रुद्रविहार जगदीशपुर थाना कनखल ने बताया कि बीएसपी नेता पंजाब के होशियारपुर लोकसभा प्रत्याशी एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी भगवान सिंह चौहान ने चार मई को पुराना बस स्टैंड होशियारपुर में एक चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि भगवान सिंह ने योगगुरु रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पड़ी मंच से की थी। इस भाषण को भड़काऊ, जघन्य अपराध के लिए जनता की भावना को भड़काने, संविधान की मर्यादा भावना, देश के कानून के खिलाफ, कानूनों का उल्लंघन करने का मामला मानते हुए थाना कनखल में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पहुंचे कोर्ट की शरण में
इस संबंध में कोई कार्रवाई न होने पर एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत की गई। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
इसके बाद अधिवक्ता अरुण ने न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज एसडी हरिद्वार के न्यायालय प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की न्यायालय से प्रार्थना की। जिस पर न्यायालय ने 13 मई तक थाने से आख्या तलब की है।