फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Listening to the story leads to spiritual development

Dehradun News: श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है आध्यात्मिक विकास

Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Listening to the story leads to spiritual development
भगवानपुर स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन


कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई और सेलाकुई बाजार से वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन-पूजन किया गया।

कथा व्यास आचार्य प्रमोद ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
विज्ञापन




इस मौके पर होशियार चंद सिंह, आनंद चंद रमोला, मातबर सिंह बिष्ट, दरबान सिंह नेगी, धर्म सिंह चौहान, विजय वशिष्ठ, द्वारिका प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed