फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   liquor factory caught in raid on Sugar Mill at bazpur

चीनी मिल में खुलेआम चल रहा था गलत काम, मौके पर पहुंचे अधिकारी देखकर रह गए दंग

Wed, 02 Aug 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
liquor factory caught in raid on Sugar Mill at bazpur

बाजपुर में चीनी की म‌िल में सालों से ऐसा गलत काम चल रहा था क‌ि मौके पर पहुंचे अध‌िकारियों के होश उड़ गए। उन्हें देखकर अपनी आंखो पर यकीन नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दरअसल, आबकारी टीम ने छापामारी कर चीनी मिल के आवासीय परिसर में देसी शराब की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से 12 पेटी देसी गुलाब (मदिरा), पांच लीटर देसी शराब सहित भारी मात्रा में गुलाब और रॉयल स्टेग के होलोग्राम (रैपर) बरामद किए। हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कमरा सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने टीम के साथ छापामारी कर चीनी मिल के आवासीय कमरा नंबर एक, दो और तीन की तलाशी ली। इस दौरान कमरा नंबर तीन से 12 पेटी गुलाब (देसी मदिरा), प्लास्टिक का बीस लीटर का कैंपर, 70 रायल स्टेग कैप्सूल, 70 गुलाब कैप्सूल, 200 लीटर ड्रम, 50-50 लीटर की चार जरकीन, एक शीशी गोंद म‌िला।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान भी म‌िला

liquor factory caught in raid on Sugar Mill at bazpur

200 मिली कलर, दो पेटी टेप, पांच खाली कैंपर, 100 होलोग्राम (जिन पर बाहर से एक्साइज अंकित है), 700 लेबल पिकनिक, 30 रायल स्टेग के खाली रैपर बरामद कर कब्जे में ले लिया। टीम में पवन कुमार कांबोज, जोनी कुमार, पारस कुमार, जगत सिंह आदि थे। 

इधर, आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने बताया कि होलाग्राम के बारे में शुगर मिल और आईजीएल के प्रबंधक को लिखित पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। चीनी मिल के आवासीय कमरे में देसी मदिरा का जखीरा बरामद होना चर्चा का विषय बना रहा।

शुगर मिल महाप्रबंधक केके मिश्रा ने बताया कि मिल के आवासीय कमरे से मदिरा और अन्य सामान मिलना गंभीर है। सुरक्षा अधिकारी आरपी आर्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आवास किसको आवंटन किया गया है। इसकी भी जांच होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed