{"_id":"69c6a9674383d30217017970","slug":"lights-and-electrical-appliances-will-remain-switched-off-for-one-hour-tomorrow-night-in-uttarakhand-as-earth-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earth Hour: उत्तराखंड में कल रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, मनाया जाएगा अर्थ ऑवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earth Hour: उत्तराखंड में कल रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, मनाया जाएगा अर्थ ऑवर
Fri, 27 Mar 2026 09:30 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:30 PM IST
सार
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी
विज्ञापन
दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अभियान के तहत एक घंटे तक गैर-जरुरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन