फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Life-threatening attack on power corporation lineman; critically injured

Dehradun News: ऊर्जा निगम के लाइनमैन पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Mon, 08 Jun 2026 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on power corporation lineman; critically injured
विकासनगर। ऊर्जा निगम के एक लाइनमैन पर रविवार रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुल नंबर दो भीमावाला निवासी दीवान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। दीवान सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने साथी लाइनमैन दीपक के साथ घर लौट रहे थे। पुल-दो पर उन्होंने देखा कि लाइनमैन धर्मेंद्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विवाद का कारण पूछने पर एक वाहन चालक और उसके दो-तीन साथियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से वार किया। दीवान सिंह के सिर, कमर और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमलावरों की तलाश जारी

कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार, शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed