{"_id":"67e59e6264f21227ab0cd426","slug":"life-is-precious-follow-safety-rules-while-walking-on-the-road-dehradun-news-c-5-1-drn1031-650940-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिंदगी है कीमती, सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिंदगी है कीमती, सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का करें पालन
विज्ञापन
Iपुलिस की पाठशाला में एसपी ट्रैफिक ने पढ़ाया कानून का पाठI
Iछात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशे से बचने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। चकराता रोड स्थित दून ग्रुप ऑफ कॉलेज में एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, जिंदगी कीमती है, सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें।I
Iएसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने कहा, जिंदगी में सफल होने के लिए हमें कानून और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना होगा, जिससे हम अपने परिवार के साथ समाज और देश के लिए कुछ कर सकें। उन्होंने नशे से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि नशा हमें अपने लक्ष्य से भटकाने का काम करता है। यह उम्र अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की है। हमें हमेशा अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों व बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
I
Iइस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद आर्य, बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह थापली, प्रो. लतिका थपलियाल, डॉ. अभय, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. अंजू सैनी, डॉ. संजना रौतेला, कुंवर पुंडीर, रजनी पंवार, दीपक पांडे, अरविंद पंत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Iनियमों के पालन से खुद के साथ दूसरों की भी होगी सुरक्षाI
Iएसआई ललित कुमार ने छात्रों को यातायात नियमों के साथ साइबर फ्रॉड के बारे में भी बताया। कहा, सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने से हम स्वयं के साथ दूसरे को भी सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए हमें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इंटरनेट का प्रयोग करते समय एक हल्की सी चूक हमें लाखों रुपये की चपत लगा सकती है।
I
Iशिक्षकों व छात्रों ने दिए यातायात व्यवस्था सुधारने के सुझावI
Iपाठशाला में एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने शिक्षकों के साथ छात्रों से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव मांगे। छात्रों ने कहा, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाना चाहिए, जिससे किसी भी क्षेत्र में व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस को सूचित किया जा सके। इसके अलावा बांए मोड़ को खाली रखने के लिए भी पुलिस को कार्रवाई करनी होगी।I