लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी बने आईएमए कमांडेंट
- अकादमी के 46 वें कमांडेंट बने हैं जनरल सैनी
- लंबे समय से चल रही थी कार्यवाहक व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से खाली चल रहे भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट पद पर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी की नियुक्ति हो गई है। लेफ्टिनेंट जनरल सैनी अकादमी के 46 वें कमांडेंट बनाए गए हैं। 1981 में जाट रेजमेंट की 7 वीं बटालियन में बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट उन्होंने सेवाएं शुरू की थी।
मई 2015 में लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह की रिटायरमेंट के बाद से पद पर नियमित तैनाती नहीं हुई। कुछ समय के लिए लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी कमांडेंट नियुक्त हुए थे, लेकिन उन्हें मध्य कमान के जीओसी इन सी का पदभार मिलने से पद रिक्त पड़ा था।
वर्ष 1932 में स्थापित भारतीय सैन्य अकादमी में जनरल सैनी की तैनाती होने के बाद लंबे समय से चल रही कार्यवाहक व्यवस्था पर विराम लग गया है। जनरल सैनी 36 वर्षों से सैन्य सेवाओं में हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों और सैन्य ऑपरेशनों में भाग लिया है।
कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं लेंफ्टिनेंट जनरल नेगी
जाट रेजीमेंट की 7वीं बटालियन को कमांड करने के अलावा एक माउंटेन ब्रिगेड और जम्मू कश्मीर में काउंटर इनसर्जेंसी फोर्स को कमांड कर चुके हैं। नेशनल डिफेंस कॉलेज में सीनियर डायरेक्टिंग स्टॉफ और नेशनल सिक्योरिटी गार्डस ट्रेनिंग सेंटर में वेपन इनस्ट्रक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
डिफेंस और स्ट्रेटेजिक स्टडीज में तीन मास्टर्स डिग्री के अलावा कई विदेशी जरनल में उनके कई लेख प्रकाशित हुए हैं। उन्हें गैलेंट्री और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन, आर्मी कमांडर कमेंडेशन, युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
कमांडेंट आईएमए के पद पर नियुक्ति से पूर्व जनरल सैनी नेशनल डिफेंस कालेज में सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि बीते एक वर्ष के दौरान दो पासिंग आउट परेड कार्यवाहक कमांडेंट के अधीन हुई हैं।